ब्रेकिंग: मॉर्निंग वॉक पर निकले जज की ऑटो से टक्कर मारकर हत्या, चार गिरफ्तार
झारखंड: धनबाद में मॉर्निंग वॉक पर निकले जज की आटो से टक्कर मारकर हत्या कर दी गई है। यह वारदात तब हुई, जब जिला एवं सत्र न्यायाधीश उत्तम आनंद रोज की तरह मार्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान रणधीर वर्मा चौक पर पीछे से एक ऑटो ने उन्हें बुरी तरह टक्कर मार दी। घटना के बाद ऑटो चालक वाहन लेकर फरार हो गया था। बाद में पुलिस ने आटो चालक सहित तीन संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ऑटो भी बरामद कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह आटो चोरी का था और जज की हत्या करने के लिए ही इसकी चोरी की गई थी।
पुलिस को इस घटना का सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें साफ दिख रहा है कि जज उत्तम आनंद सड़क किनारे धीमी गति से दौड़ लगा रहे थे। अचानक पीछे से एक आटो उन्हें टक्कर मारकर तेजी से भाग निकलता है। लोग इसे साजिश तहत हत्या बता रहे हैं। उत्तम आनंद हजारीबाग के रहने वाले थे। उनके पिता और भाई हजारीबाग कोर्ट में वकील हैं, जबकि उनके दो साले आईएएस अधिकारी हैं।
हत्या के पीछे बताया जा रहा है कि जज उत्तम आनंद के कोर्ट में कई बड़े केस की सुनवाई चल रही थी। यूपी के शूटर अभिनव प्रताप सिंह के मामले की सुनवाई भी इनके कोर्ट में चल रही थी। बता दें कि अनिभव प्रताप सिंह ने धनबाद में कई छोटी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है। इतना ही नहीं जेल में बंद दर्जनों हत्याकांड में संलिप्त गैंगस्टर अमन सिंह मामले की सुनवाई भी इन्ही की अदालत में चल रही थी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़