ब्रेकिंग: दिन दहाड़े घर में घुसकर पड़ोसी महिला से किया दुष्कर्म
लालकुआं: बिन्दुखत्ता की महिला ने पड़ोस में रहने वाले युवक के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया है।
बिन्दुखत्ता निवासी महिला ने को कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उसके पड़ोस में एक लडका कैलाश रहता है। वह स्मैक के नशे का आदि है। बुधवार की दोपहर में कैलाश मेरे घर में नशे में धूत होकर घुस आया और उसने मेरा कमरा अन्दर से बंद कर दिया। उस समय महिला घर में सोई हुई थी। दरवाजा बन्द होने कि आबाज सुनकर महिला की आंख खुली। जब तक वह कुछ समझ पाती युवक ने महिला को नीचे गिरा लिया और जबरन दुष्कर्म कर दिया। साथ ही तकिए के नीचे पर्स में रखे ढाई हजार भी ले लिए।
जिसके बाद पीड़ित महिला द्वारा युवक के परिजनों से शिकायत करने पर उल्टा महिला को गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देने लगे । महिला की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!