ब्रेकिंग: घर में सो रहे पति-पत्नी की धारदार हथियार से वार कर बेरहमी से हत्या
प्रयागराज(उ प्र)। घर में सो रहे पति-पत्नी की धारदार हथियार से वार कर बेरहमी से हत्या की गई है। अज्ञात बदमाशों द्वारा अंजाम दी गई इस वारदात में दंपत्ति के 10 महीने के बच्चे को छोड़ दिया गया. दोहरे हत्याकांड की वारदात को किसने और क्यों अंजाम दिया है अब तक यह साफ नहीं हो सका है। यह घटना शहर से करीब 45 किलोमीटर दूर सोरांव थाना क्षेत्र के चांदपुर सरांय इलाके की है। यहां जनसेवा केंद्र चलाने वाला 32 साल का देव नारायण पटेल पत्नी रंजना और दस महीने के बेटे दिव्यांशु के साथ रहता था। रात को पूरा परिवार बरामदे में सोया हुआ था। गांव वालों को इस घटना की जानकारी सुबह हुई। घर की आलमारी और बक्से का ताला टूटा हुआ था। उसमे रखे सामान बिखरे पड़े हुए थे। आशंका जताई जा रही है कि डबल मर्डर की इस वारदात को लूट का विरोध करने पर अंजाम दिया गया। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के कई आला अधिकारी फारेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि अभी तक कातिलों के बारे में कोई पता नहीं मिल सका है। देव नारायण के परिवार के बाकी लोग गांव के ही दूसरे मकान में रहते हैं। मौत के घाट उतारा गया देव नारायण पहले अपने बड़े भाई की राइस मिल के संचालन में हाथ बंटाता था, कुछ दिन पहले ही उसने जनसेवा केंद्र खोल लिया था। पुलिस अधिरियों का कहना है कि जल्द ही कातिलों का पता लगाकर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बड़ी खबर! ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू; कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
आज का राशिफल (20 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!