ब्रेकिंग। कोतवाली पुलिस ने हल्दूचौड में हुई चेन स्नेचिंग की घटना का पर्दाफाश किया, 3 लोगों को किया गिरफ्तार
लालकुआ। हल्दुचौर क्षेत्र में बीते दिनों बाइक सवार द्वाराचेन स्नेचिंग की घटना का आज कोतवाली पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि गठित टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर इस अपराध को अंजाम देने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है आरोपियों के कब्जे से लूटी गई चेन और एक बाइक बरामद की हैं
आपको बता दें की बीते दिनों हल्दुचौड क्षेत्र के सिंगल फार्म मैं बाइक सवार द्वारा चेन स्नेचिंग कि एक वारदात हुई थीं जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी के निर्देश पर पुलिस टीमों का गठन किया गया। जिसके बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वीआईपी गेट के पास से तीन अभियुक्तों को एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है टीम ने तलाशी के दौरान तीनों आरोपियों के कब्जे से लूटी गई चेन बरामद की हैं पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो में वारदात में लूटी गई चेन को बेचने जा रहे थे। वहीं पुलिस की पूछताछ में तीनों अभियुक्तों के नाम गुड्डू पासवान पुत्र मोहन लालकुआं, विष्णु प्रसाद पासवान पुत्र राकेश व अनूप कुमार पुत्र नारायण कुमार निवासी आनंदपुर निवासी किच्छा बताया है।
इधर पुलिस टीम में पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद शाह ,कोतवाल संजय कुमार, बरिष्ठ उपनिरीक्षक रोहताश कुमार सागर, उपनिरीक्षक अजेन्द्र प्रसाद, उपनिरीक्षक चन्द्र शेखर जोशी, कृपाल सिंह, मनोज कुमार, तरुण मेहता, रमेश नाथ, दयाल नाथ थे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़