हल्द्वानी: यहां एक और स्पा19 सेंटर हुआ सील, पुलिस ने मैनेजर सहित 5 लड़कियों को रंगे हाथ पकड़ा
हल्द्वानी: शहर में स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापार का धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस को स्पा सेंटर्स के खिलाफ लगातार शिकायते मिल रही है। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस का छापेमारी अभियान जारी है। कुछ दिन पहले ही पुलिस ने नैनीताल रोड के स्पा सेंटर में छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की थी। गुरुवार को पुलिस ने दुर्गा सिटी सेंटर के एक स्पा में छापेमारी की। पुलिस के पहुंचने से पहले ही संचालक और चार युवक फरार हो गए।

पुलिस ने स्पा सेंटर से 5 लड़कियों को बरामद किया है। सभी लड़किया ऊधमसिंह नगर और दिल्ली निवासी बताई जा रही है। छापेमारी के बाद एसपी सिटी जगदीश चंद्र और सीओ शांतनु पराशर भी मौके पर पहुंचे है । उनके साथ एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम भी छापेमारी में शामिल रही। पुलिस द्वारा स्पा 19 को सील करने की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने स्पा सेंटर से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की है जिससे ये पता चलता है कि वहां पर देह व्यापार चल रहा था। पुलिस ने मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है।
गौरतलब है कि लंबे समय से स्पा सेंटरों की आड़ में अनैतिक कार्य होने के आरोप लग रहे थे लिहाजा पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी जारी रखी है। पुलिस की छापेमारी से उन लड़कियों को बचाया जा सका है जो जबरन स्पा में कैंद की गई थी। पिछले दिनों हुई छापेमारी में सामने आया था कि युवतियों को नौकरी देने के बहाने बुलाया जा रहा है और इस कार्य में धकेला जा रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी
बड़ी खबर! ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू; कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा