हल्द्वानी: ज्वेलर्स की दुकान में चोरी कर रहे दो चोरों को पुलिस ने रंगे हाथ दबोचा
हल्द्वानी। यहां ज्वेलर्स की दुकान में चोरी कर रहे दो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है, पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक रात्रि गश्त कर रही पुलिस ने गौजाजाली बिजली स्थित दीक्षा ज्वैलर्स के अंदर से एक युवक भागते हुआ देखा, शक होने पर जब उन्होंने ज्वैलर्स की दुकान का शटर खोला तो दो चोर अन्दर सामान पर हाथ साफ कर रहे थे। दोनों के पास से पुलिस ने धातु से बने 2 लॉकेट, 2 जोड़ी कान के झुमके, चम्मच, कटोरी, श्रीयंत्र, मूर्तियां, बरामद की। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गये चोरों ने अपने नाम तासिब पुत्र सबद व साहिल अली पुत्र रहीस अली निवासी गौजाजली उत्तर बताया। दोनों ने बताया कि वह स्मैक के आदी हैं और नशे की लत पूरी करने के लिए अपने एक अन्य साथी के साथ वारदात को अंजाम दे रहे थे। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी
बड़ी खबर! ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू; कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा