हैवानियत! सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में शादीशुदा महिला पर डाला तेजाब
दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में एक सिरफिरे सनकी आशिक द्वारा अपनी शादीशुदा महिला प्रेमिका के साथ ऐसी घटना को अंजाम दिया गया, जिसको सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
दिल्ली के बवाना इलाके में एक पागल और सरफिरे आशिक ने एक महिला के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। महिला पहले से शादीशुदा थी। सनकी युवक चाहता था कि महिला अपने पति को छोड़ दे और उसके साथ शादी कर लें। लेकिन जब महिला ने इस ऑफर को ठुकरा दिया, तो 23 वर्षीय शख्स ने एक कमरे में महिला के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और उस पर तेजाब तक डाल दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक फरार हो गया। वहीं महिला अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही हैं।
वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई और उसे बिहार से गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद आरोपी मोंटू नाम के शख्स को बिहार के बक्सर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी मोंटू को पकड़ने के बाद पुलिस उसे दिल्ली लेकर आई। जानकारी के मुताबिक इसके बाद आरोपी की निशानदेही पर पुलिस शाहबाद डेयरी से तमंचा बरामद करने की कोशिश कर रही थी कि इस बीच आरोपी ने झाड़ियों में छिपाए हथियार से पुलिस की टीम पर हमला कर दिया गया। आरोपी ने टीम पर गोली चलाई दी, लेकिन गमीनत ये रही कि गोली किसी को नही लगी।
जवाबी कार्रवाई में पुलिस की तरफ से भी आरोपी मोंटू पर गोली चलाई गई,जो मोंटू के पैर में लगी। घायल आरोपी मोंटू को अस्पताल में एडमिट कराया गया। पुलिस ने पूरी घटना के बारे में बताया पुलिस अधिकारी ने इस घटना के बारे में पूरी जानकारी देते हुए बताया कि 26 वर्षीय महिला मूलरूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली थीं। उसके गांव का रहने वाला ही मोंटू नाम का युवक उसे काफी पहले से जानता था। वो अक्सर उससे बात करता था। इस बीच महिला की शादी हो गई और वो दिल्ली आकर अपने पति के साथ रहने लगी। मोंटू भी महिला का पीछा करते हुए दिल्ली आ गया और वहां उसके पड़ोस में ही एक कमरा लेकर रहने लगा।
पुलिस के अनुसार एक दिन जब महिला का पति काम पर गया हुआ था, तो मोंटू ने महिला को बहाना करके महिला को अपने कमरे पर बुलाया। वहां पर उस आरोपी युवक ने महिला से कहा कि वो अपने पति को छोड़ दे और उससे शादी कर ले। महिला ने ऐसा करने से इनकार कर दिया,तो आरोपी ने जबरदस्ती उसके हाथ बांधे। इस दौरान पीड़िता चिल्लाती रही। फिर शख्स ने महिला को एक बड़े डिब्बे में डालकर उस पर तेजाब डाल दिया। इस दौरान महिला का चेहरे से लेकर काफी हिस्सा जल गया। उसकी हालत काफी नाजुक है। वहीं पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी मोंटू द्वारा महिला के पति को मारने के लिए भी एक तमंचा खरीद रखा था।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी