काशीपुर: महिला ने पति और ससुर पर दुष्कर्म का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का लगाया आरोप
काशीपुर: एक महिला ने अपने पति, ससुर और मामियां ससुर पर बलात्कार करने, अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाने और अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
महिला कुंडेश्वरी पुलिस चौकी इलाके की रहने वाली है। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी पिछले साल अक्टूबर में हुई थी। महिला की ये दूसरी शादी है। पहले पति से महिला का एक बेटा भी है। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही उसके पति और ससुर ने उसका मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करना शुरू कर दिया था.
महिला का आरोप है कि उसका पति आए दिन घर में अपने दोस्तों के साथ शराब पीता था और फिर उसे दोस्तों के साथ गलत काम करने को मजबूर करता था। विरोध करने पर उसका पति, ससुर, मामियां ससुर और मामियां सास उसके साथ मारपीट करते थे। महिला का आरोप है कि जबरदस्ती पति ने उसके साथ अप्राकृतिक शारीरिक संबंध भी बनाए हैं। इस दौरान पति ने उसका अश्लील वीडियो भी बनाया। महिला ने पुलिस को बताया कि पहले पति से तलाक के बाद उसे भरण-पोषण के लिये 9 लाख रुपए मिले थे। लेकिन उसके पति ने उसमें से दो लाख रुपए ले लिए थे। आरोपियों ने किसी को कुछ बताने पर वीडियो वायरल करने और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी
बड़ी खबर! ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू; कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा