किच्छा: ड्यूटी को जा रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
किच्छा। रेलवे क्रासिंग के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस व कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह किच्छा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बेनी नदी रेलवे क्रासिंग के समीप काशीपुर बरेली डेमो ट्रेन की चपेट में एक युवक आ गया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई जानकारी मिलते ही रेलवे व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई ।
उन्होंने बताया कि युवक की पहचान 23 वर्षीय राजकुमार गंगवार पुत्र गौतम गंगवार निवासी ग्राम कुटिया मनपुर बहेडी जिला बरेली के रूप में हुई है मृतक युवक पन्तनगर कि योग शाक्ति फाउंडेशन ysf कंपनी में कार्यरत था जिसका ट्रैक के पास ही उन्हें ड्यूटी कार्ड बरामद हुआ है जिससे मृतक कि पहचान हुई है बहरहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक के परिजन को भी सूचना दे दी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी
बड़ी खबर! ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू; कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा