लालकुआं: पति से विवाद के चलते मायके में रह रही युवती ने लगाई फांसी
लालकुआं : क्षेत्र के बजरी कंपनी निवासी गौरी देवी की 20 साल की पुत्री ममता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ममता की पिछले साल 16 नवंबर को संजय वन टांडा रेंज निवासी उदयवीर के साथ ममता का विवाह हुआ था।
बताया जा रहा है कि ममता का तीन महीने पहले पति से विवाद हुआ था। तब से वह अपने मायके में रह रही थी। मंगलवार की सुबह लगभग 9:00 बजे ममता ने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
उसे फंदे में झूलता देख मायके वालों ने उसे तत्काल एसडीएच हल्द्वानी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद शाह ने घटनास्थल का मुआयना किया। अभी जांच पड़ताल जारी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़