लालकुआं : यहां नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप,….मुकदमा दर्ज
लालकुआं। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हल्दूचौड़ में एक नवविवाहिता की जहरीला पदार्थ का सेवन करने के चलते संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने लड़की के ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतका के पिता रमेश चन्द्र जोशी ग्राम- हरिनगर हरिपुर नायक ऊंचापुल हल्द्वानी निवासी ने स्थानीय कोतवाली में प्राथमिकी देते हुए कहा कि उसकी 23 वर्षीय पुत्री चरित्रा का विवाह 11 दिसम्बर 2020 को कमलेश काण्डपाल पुत्र हरीश चन्द्र काण्डपाल निवासी राम तुलारामपुर पो. हल्दूचौड़ के साथ हुआ था। अपनी पुत्री के विवाह में मेरे द्वारा 15 लाख रुपए सा खर्च किये गये थे, जिसमें 6 लाख नगद, विवाह समारोह में एक स्कूटी, लैपटॉप व अन्य सामान दिया था। एवं बिटिया की बचत पासबुक जिसमें 4 लाख जमा है।
छः माह से मेरी पुत्री को उसका पति कमलेश काण्डपाल ससुर, दादी सास एवं सास दहेज को लेकर अत्यधिक दबाव बना रहे थे, जिसके फलस्वरुप मेरी पुत्री ने 4 नवम्बर की रात्री लगभग 8 बजे जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। जिसका मुझे विश्वास नहीं है। जहर खाया या खिलवाया गया।
मुझे रात्री 10:20 पर काल करके अवगत कराया गया है, सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती है जोकि मुझे मृत्यु होने के उपरान्त अवगत कराया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!