बर्थडे के दिन मां ने कर दी 12 साल के बेटे की हत्या, फिर बहाती रही आंसू, वजह जान दहल जाएंगे आप
शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. एक मां ने अवैध संबंधों के चलते अपने बेटे की हत्या उसके जन्मदिन पर ही कर दी. उसने और उसके प्रेमी ने मिलकर तकिये से उसका मुंह दबा दिया. बच्चे का कुसूर ये था कि उसने मां को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था. राज खुल जाने और बदनामी की डर से उसने अपने बेटे को दर्दनाक मौत दे दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले में अकोदिया टीआई लक्ष्मण सिंह देवड़ा ने बताया कि 3 मई को जाटपुरा में 12 साल के वरुण पिता कैलाश सूर्यवंशी का शव उसके घर पर मिला था। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। पड़ोसियों ने पूछताछ में बताया कि उज्जैन का रहने वाला संजय दोपहर में उनके घर आया था। वह अकसर उनके घर आता-जाता रहता है। यह पता चलते ही पुलिस ने प्रेमी संजय उर्फ सुदर्शन बामनिया निवासी उज्जैन को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी का बच्चे की मां ममता से अफेयर है। 3 मई को दोपहर करीब 2.30 बजे वह उससे मिलने आया था। हम दोनों घर पर अकेले थे। इसी दौरान उसका 12 साल का बेटा वरुण अचानक से घर आ गया। उसने हम दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। बेटे को सामने देख ममता घबरा गई। बदनामी के डर से उसने उसे ठिकाने लगाने की बात कही। इसके बाद हम दोनों ने तकिए से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मां और प्रेमी दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
मृतक वरुण के पिता फल बेचते हैं इस कारण वरुण और उसकी बड़ी बहन अंजली ज्यादातर समय पिता के साथ ही रहा करते थे। घटनावाले दिन भी भाई-बहन पिता के साथ ठेले पर ही थे। वरुण का जन्मदिन होने से वह तैयारी के हिसाब से दोपहर में अचानक से घर आ गया। शाम को पिता के घर आने के बाद उनकी केक काटने की तैयारी थी। हालांकि यहां उसने मां की करतूत देख ली। मां ने भी अपने ही कलेजे के टुकड़े को मौत को घाट उतार दिया और प्रेमी को भगाकर खुद भी खेत पर चली गई। शाम को जब बहन अंजली घर पहुंची तो घर का गेट अटका हुआ था। गेट खोलने पर वह भीतर गई तो भाई मृत पड़ा था।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
आज का राशिफल (20 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बड़ी खबर! उत्तराखंड को मिले नए राज्यपाल, डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ; सीएम धामी ने दी बधाई
उत्तराखंड: दिन में चटख धूप, सुबह-शाम बढ़ी ठंड; इस दिन से बदल सकता है मौसम, जानें IMD का पूर्वानुमान