रुद्रपुर: पति संग मायके जा रही नवविवाहिता को कार सवार लोगों ने किया अगवा
रुद्रपुर: पति के संग अपने मायके रुद्रपुर जा रही नवविवाहिता को कार सवार कुछ लोगों ने अगवा कर लिया. इस दौरान पति के द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. जिसके बाद महिला के परिजनों ने पुलिस को तहरीर सौंप कर मदद की गुहार लगाई है. पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपते हुए भूरारानी निवासी सिकंदर पासवान ने बताया कि उसकी बेटी खुशबू का विवाह 18 जुलाई को ग्राम बलखेड़ा, जिला रामपुर निवासी लक्ष्मण के साथ किया था. शुक्रवार शाम को उसकी बेटी दमाद के साथ बाइक से भूरारानी अपने मायके आ रही थी. इसी बीच भूरारानी मोड पर बिंदूखेड़ा निवासी गुरुदास व उसके दो-तीन अज्ञात साथियों ने उनका रास्ता रोक लिया. इस दौरान उन्होंने उसके दामाद लक्ष्मण की जमकर पिटाई भी की. पिटाई के दौरान वह घायल हो गया।
इसके बाद बदमाश कार से उसकी बेटी को अगवा कर ले गए. जिसके काफी खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिली. सिकंदर पासवान ने पुलिस को तहरीर सौंप बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताई है. तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुरुदास और दो-तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. कोतवाल विजेंद्र शाह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना