(दुःखद)–दिल्ली में उत्तराखंड के छात्र की चाकुओं से गोदकर की हत्या,….बहन से छेड़छाड़ का किया था विरोध
दिल्ली में उत्तराखंड के छात्र को अपनी बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर नाबालिग लड़कों ने मौत के घाट उतार दिया। शुक्रवार की रात जब वह इन्स्टिट्यूट से पढ़ाई कर वापस लौट रहा था उसी दौरान आरोपियों ने उसे चाकुओं से गोदकर उसे उसकी हत्या कर दी । मनोज नेगी सेंट्रल दिल्ली के पटेल नगर इलाके में एक इंस्टिट्यूट से पढ़ाई कर रहा था।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात नौ के आसपास कंप्यूटर की क्लास खत्म करके छात्र मनोज नेगी अपने घर जा रहा था. रास्ते में दो नाबालिग लड़कों ने उसको घेर लिया और उस पर चाकुओं से हमला कर दिया. आरोपी, छात्र मनोज नेगी को घायल अवस्था में छोड़कर वहां से फरार हो गए. गंभीर हालत में घायल छात्र मनोज नेगी को नजदीक के हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मृतक छात्र मनोज नेगी के परिवार वालों का कहना है कि कुछ दिन पहले उनके बेटे ने बताया था कि दो लड़के उसकी बहन से छेड़छाड़ करते हैं. जिसका विरोध करते हुए उसने उन लड़कों को थप्पड़ भी मारा था. उसी थप्पड़ का बदला लेने के लिए नाबालिग लड़कों ने कल रात छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी. पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों आरोपी नाबालिग लड़कों को पकड़ लिया गया है. मामले में आगे की छानबीन की जा रही है.
अल्मोड़ा जिले का था मनोज नेगी
मनोज कुमार नेगी मूलरूप से मौला गांव, रानीखेत, अल्मोड़ा, उत्तराखंड का रहने वाला नाबालिग मनोज कुमार नेगी अपने परिवार के साथ दुर्गा मोहल्ला, कुमाऊं गली, बलजीत नगर में रहता था. इसके परिवार में माता-पिता के अलावा एक 15 साल की छोटी बहन है, जो 10वीं कक्षा की पढ़ाई कर रही है. मनोज के पिता शादीपुर स्थित एक फैक्ट्री में काम करते हैं. उसकी मां घर के पास ही मोबाइल फोन के चार्जर बनाने वाली फैक्ट्री में काम करती है. मनोज ने इसी साल 12वीं कक्षा पास करने के बाद पूसा इंस्टीट्यूट में आईटीआई में दाखिला लिया था. इसके साथ ही वह घर के पास एक इंस्टीट्यूट में कंप्यूटर कोर्स करने के अलावा इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स भी कर रहा था. शाम को उसकी क्लास होती थी. रोजाना करीब 9 बजे वह वापस लौटता था.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में 10 हजार स्ट्रीट लाइट खरीदेगा नगर निगम, बोर्ड बैठक में 18 प्रस्तावों पर लगी मुहर; ग्रामीण क्षेत्रों को टैक्स में राहत
आज का राशिफल 2 नवंबर 2026: मेष से मीन तक 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा? जानें करियर, कारोबार, धन और परिवार का हाल
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन: गूगल, जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा
आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम, गैस सिलेंडर से लेकर मोबाइल कॉल तक जानें क्या-क्या बदला?
आज का राशिफल 1 नवंबर 2026: रविवार को मेष से मीन तक इन 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें करियर, कारोबार और धन का हाल