पति ने हथौड़ा मारकर कर दी पत्नी की हत्या, जानिए आखिर मामला क्या था
बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत यहां एक बेरोजगार पति ने अपनी पत्नी की तब हत्या कर दी जब आये दिन विवाद के कारण पत्नी ने उससे तलाक मांगा। उसने कहा कि वह तलाक के बाद अपने प्रेमी से विवाह करेगी।
घटना सिविल लाइन थाना इलाके की है। मंझवापारा की हरकुमारी (40 वर्ष) जीएसटी दफ्तर में भृ्त्य थी। उसका पति अक्षय भार्गव (45 वर्ष) बेरोजगार था। बुधवार की दोपहर पुलिस के सामने अक्षय ने पहुंचकर बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। पुलिस सकते में आ गई और तुरंत सक्रिय हुई। अक्षय के घर पुलिस पहुंची तो हरकुमारी का खून से लथ-पथ शव रसोई घर में पड़ा था। अक्षय ने बताया कि सुबह से उसका पत्नी के साथ झगड़ा हो रहा था। उसने पहले अपने दोनों बच्चों अनीष (13 साल) और मनीष (13 साल) को दूसरे कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर पत्नी को मार डाला।
पुलिस के मुताबिक अक्षय की शादी हरकुमारी से 15 साल पहले हुई थी। वह इस समय जीएसटी दफ्तर में काम कर रही थी, जबकि पति के पास कोई काम नहीं था और घर पर रहता था। उसे संदेह था कि उसकी पत्नी एक अन्य व्यक्ति से प्रेम करती है। अवैध संबंध को लेकर उसका पत्नी से आये दिन झगड़ा होने लगा। इस पर पत्नी ने भी कुछ दिन पहले कह दिया था कि ठीक है, तलाक ले लो। मैं अपने प्रेमी से ही शादी कर लूंगी। इसके बाद से विवाद बढ़ने लगा। घटना के दिन भी सुबह से इसी बात पर विवाद हुआ और उसने घर में रखे हथौड़े से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
आज का राशिफल (20 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बड़ी खबर! उत्तराखंड को मिले नए राज्यपाल, डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ; सीएम धामी ने दी बधाई
उत्तराखंड: दिन में चटख धूप, सुबह-शाम बढ़ी ठंड; इस दिन से बदल सकता है मौसम, जानें IMD का पूर्वानुमान