उत्तराखंड: धोखाधड़ी के मामले में पी.ए.सी.महिला कर्मी सहित तीन पर मुकदमा दर्ज।
रुद्रपुर: 31वी. वाहिनी पी.ए.सी. में तैनात महिला पी.ए.सी. कर्मी कुसुमलता उसके बेटे राजकुमार और देवर कैलाश पर श्याम लाल गंगवार के द्वारा दी गई बाजपुर कोतवाली में तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला पी.ए.सी. कर्मी कुसुमलता पर आरोप है कि उसने श्याम लाल गंगवार से प्लाट बेचने के नाम पर ₹6 लाख रुपये लेने के बाद मुकर गई और लोगों से श्याम लाल गंगवार को धमकियां दिलवाने लगी जिसके बाद श्यामलाल गंगवार ने एस.एस.पी. से इस पूरे मामले को लेकर तहरीर सौंपी थी जिसके बाद इस पूरे मामले में जांच करने के बाद बाजपुर कोतवाली पुलिस ने आज महिला पी.ए.सी. कर्मी कुसुमलता उसके पुत्र राजकुमार व देवर कैलाश पर आई.पी.सी. की धारा 420, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आपको बता दें कि महिला पी.ए.सी. कर्मी कुसुमलता पूर्व में भी विवादित रही है रुद्रपुर के आदर्श कॉलोनी की घास मंडी में भी कुसुमलता का विवाद हुआ था जिसके बाद कुसुमलता को मकान छोड़कर घासमंडी से जाना पड़ा था इसके अलावा कई लोग और भी ऐसे हैं जिनके द्वारा कुसुमलता के खिलाफ पूर्व में भी शिकायते की जा चुकी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़