उत्तराखंड: यहां नाबालिक को बैराज में ले जाकर दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
ऋषिकेश। उत्तराखंड के योग नगरी ऋषिकेश से दुष्कर्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहां नाबालिक को बैराज में ले जाकर दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार करते हुए उसके पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 मई को महिला द्वारा ऋषिकेश कोतवाली में तहरीर देते हुए शिकायत करी कि उसकी पुत्री उम्र 14 वर्ष के साथ पड़ोस में रहने वाले सुमित पुत्र स्वर्गीय खेमसिंह निवासी 104 बैराज कॉलोनी पशुलोक ऋषिकेश के द्वारा बहला फुसला कर ले जाने के बाद जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
जिस पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मुकदमा पंजीकृत करने के साथ ही घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम का गठन किया।
जिस पर महिला उपनिरीक्षक मीनू यादव कांस्टेबल बृजेश कुमार तथा संदीप राठी ने आरोपी के ठिकानों पर दबिश देते हुए मुखबिर की सूचना के बाद 31 मई को बीरपुर खुर्द तिराहे के पास आरोपी को गिरफ्तार कर लिया पकड़े गए युवक को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!