उत्तराखंड : प्रेमिका ने सात फेरों का बनाया दबाव तो गवाई जान,…कातिल प्रेमी गिरफ्तार।।
हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। यहां शादी का दबाव बना रही एक युवती की उसके प्रेमी ने गला दबाकर हत्या कर दी। हत्याकांड के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी प्रेमी को हिरासत में ले लिया है।
मृतक युवती के भाई ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरी घटना हरिद्वार जिले के सिडकुल क्षेत्र की नेहरू कालोनी की है। मंगलवार किसी युवक ने पुलिस को सूचना दी कि उसके यहां किराये पर रहने वाले युवक के कमरे में एक युवती मृत अवस्था में पड़ी है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। जांच में मृतका की पहचान सरिता पुत्री हरि सिंह निवासी बैरागी कैंप कनखल के रूप में हुई। इस दौरान पूछताछ में मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि मृतका का युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वह रोज उसके कमरे पर आती थी। आज सुबह जब उसका स्कूटर घर के बाहर खड़ा मिला, तब उसे संदेह हुआ।
जब उसने कमरे के अंदर झांकर देखकर था तो उसका शव अंदर पड़ा था। जिसे देख उसके होश उड़ गये। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमी अमित पुत्र ज्ञान सिंह निवासी बनामसूरी थाना इंचोली मेरठ उत्तर प्रदेश की तलाश में जुट गई, लेकिन तभी अचानक आरोपी खुद ही मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत मेें लेकर थाने ले गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सात महीने से युवती से उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था, युवती उस पर शादी का दबाव बना रही थी, लेकिन वह शादी नहीं करना चाहता था। आज सुबह वह जब कमरे पर पहुंची थी, फिर शादी को लेकर उनके बीच विवाद हुआ था। गुस्से में उसने दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया।
पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया, जिसके बाद मृतका युवती के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इस संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 2 नवंबर 2026: मेष से मीन तक 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा? जानें करियर, कारोबार, धन और परिवार का हाल
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन: गूगल, जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा
आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम, गैस सिलेंडर से लेकर मोबाइल कॉल तक जानें क्या-क्या बदला?
आज का राशिफल 1 नवंबर 2026: रविवार को मेष से मीन तक इन 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें करियर, कारोबार और धन का हाल
दिल्ली में उत्तराखंड की लेखिका डॉ. कविता पांडेय की पुस्तक ‘अदम्या-असीम की ओर’ पर साहित्यिक परिचर्चा, शब्दों की शक्ति और कहानी कहने की कला पर हुआ मंथन