उत्तराखंड: यहां युवक ने अपनी ही प्रेमिका की कर दी हत्या, आरोपी युवक पहुंचा थाने
देहरादून। राजधानी देहरादून में प्रेमिका को प्रेमी के साथ रिलेशनशिप में रहना भारी पड़ गया. यहां के प्रेमनगर में रह रहे युवक ने अपनी ही प्रेमिका की हत्या कर दी. हत्या करने के बाद आरोपी युवक थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि मैंने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी है. जिसके बाद घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच में जुट गई है.
यह सुनते ही थाने से पुलिस टीम सुमित नाम के उस व्यक्ति के साथ प्रेमनगर के विंग नंबर 7 निकट मोहनपुर पावर हाउस उस जगह पहुंची जहां सुमित किराए के मकान में रह रहा है. पुलिस ने देखा कि मकान में एक युवती का शव कमरे में फर्श पर पड़ा था.
पूछताछ करने पर 25 वर्षीय सुमित ने पुलिस को बताया कि वह मुजफ्फरनगर के थाना मंसूरपुर के अंतर्गत पुरबालियान गांव का रहने वाला है. मुजफ्फरनगर के ही थाना भैरव कला के अंतर्गत पुराना गांव की रहने वाली 32 साल की सोनिया के साथ वह पिछले साल सितंबर 2021 से लिव इन रिलेशनशिप में साथ रह रहा था.
सुमित का कहना है कि सोनिया बात-बात पर मुझे एग्रेसिव कर परेशान कर रही थी वह मुझे शादी नहीं करने दे रही थी जिस कारण मैंने आज लगभग दो-ढाई बजे उसका गला घोट कर हत्या कर दी. पुलिस इस मामले में सबूत इक्कट्ठा करके जांच और कानूनी कार्रवाई कर रही है.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
आज का राशिफल (20 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बड़ी खबर! उत्तराखंड को मिले नए राज्यपाल, डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ; सीएम धामी ने दी बधाई
उत्तराखंड: दिन में चटख धूप, सुबह-शाम बढ़ी ठंड; इस दिन से बदल सकता है मौसम, जानें IMD का पूर्वानुमान