आज का राशिफल : जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे….

ख़बर शेयर करें 👉

रविवार,17 अप्रैल 2022
मेष राशि

अपनी व्यक्तिगत रुचि संबंधी गतिविधियों में समय व्यतीत करने से सुकून मिलेगा तथा आप पूरी उर्जा से अपने घर तथा व्यवसाय में उचित ध्यान दे पाएंगे। किसी नजदीकी रिश्तेदार के यहां मांगलिक कार्य में शामिल होने का निमंत्रण भी मिल सकता है। कुछ नुकसान होने जैसी स्थिति बन रही है। इसलिए इस समय किसी भी तरह का लेन-देन करने से परहेज रखें। कोई पारिवारिक भेदभाव जैसी स्थिति उत्पन्न होने से मन खिन्न रहेगा। रिश्तों में विघटन जैसी स्थिति उत्पन्न होने से बचाएं।व्यावसायिक गतिविधियों को और बेहतर बनाने के लिए बहुत ध्यान देने की जरूरत है। बिजनेस संबंधी आधुनिक जानकारियां हासिल करें। सरकारी नौकरीपेशा व्यक्तियों को कोई ऑफिशियल नजदीकी यात्रा करनी पड़ेगी। किसी अविवाहित सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आने से विवाह संबंधी बात बन सकती है। प्रेम प्रसंगों में भी नज़दीकियां बढ़ेंगी। बढ़ते तनाव पर काबू रखें, इसका असर आपकी कार्य क्षमता व मनोबल पर पड़ सकता है। कुछ समय किसी आध्यात्मिक स्थल पर भी व्यतीत करें।

वृष राशि
ग्रह स्थिति बहुत ही अनुकूल है। इस वक्त लिया गया कोई महत्वपूर्ण निर्णय बहुत ही फायदेमंद साबित होगा। युवाओं तथा विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलने से सुकून रहेगा। सुख सुविधा संबंधी वस्तुओं की खरीदारी भी संभव है। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से एक निश्चित दूरी बनाकर रखें तथा रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूर रहें। किसी भी तरह के गैरकानूनी काम में बिल्कुल रुचि न लें। कुछ समय आत्म मनन और चिंतन में भी जरूर लगाएं। इससे आपको अपनी कई समस्याओं के समाधान मिलेंगे। कुछ व्यक्तिगत कारणों की वजह से व्यवसाय पर उचित ध्यान नहीं दे पाएंगे। चिंता ना करें, कर्मचारियों के माध्यम से कार्यप्रणाली चलती रहेगी। घर रहकर भी फोन द्वारा सभी कार्य सुचारू रूप से व्यवस्थित होते जाएंगे। पति-पत्नी के आपसी सामंजस्य से घर का वातावरण खुशहाल तथा सुखमय बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में भी नज़दीकियां आएंगी। बुखार व थकान की वजह से शारीरिक कमजोरी आ सकती है। स्वस्थ होने के लिए उचित आराम भी लेना आवश्यक है।

मिथुन राशि
दिल की अपेक्षा दिमाग से निर्णय लें। ध्यान रखें कि भावुकता में आकर आप के निर्णय गलत हो सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रम में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। कोई योजना भी क्रियान्वित हो सकती है, सिर्फ थोड़ी सी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपके विरोधी जलन की भावना से आप के खिलाफ कुछ अफवाह फैला सकते हैं जिसकी वजह से आपके कुछ संबंध भी खराब होंगे। परंतु किसी भी परिस्थिति को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाना आवश्यक है। गुस्से की वजह से समस्याएं और बिगड़ सकती हैं।
व्यावसायिक संबंधों में सुधार होगा और मार्केटिंग संबंधी कामों में बहुत व्यस्तता रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को ज्यादा काम की वजह से समय देना पड़ सकता है। परिवार में शांति तथा अनुशासन पूर्ण माहौल रहेगा। किसी पुराने मित्र के मिलने से सुखद यादें ताजा होंगी। नसों में खिंचाव और दर्द जैसी समस्या रहेगी। योगा और व्यायाम स्वास्थ्य के लिए बहुत ही उत्तम है।

कर्क राशि
आज परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। वहां जाकर आप बेहद सुकून और शांति महसूस करेंगे। किसी सामाजिक संस्था में सहयोग की वजह से आपकी पहचान भी बढ़ेगी। युवाओं को भी कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। किसी पड़ोसी अथवा मित्र के साथ छोटे से मुद्दे को लेकर कहासुनी हो सकती है। गुस्से की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से मामले को सुलझाएं।अनावश्यक बढ़ते खर्चों की अधिकता की वजह से मन कुछ परेशान रह सकता है। इस समय उचित बजट बनाकर चलना अति आवश्यक है। इस समय अपने कार्यस्थल पर काम की क्वालिटी पर ध्यान देना जरूरी है। कर्मचारियों की गतिविधियों पर भी नजर रखें। सरकारी नौकरी वाले लोग अधिकारियों के साथ संबंध खराब न होने दें। इस समय तरक्की के मौके मिलेंगे।आपकी परेशानियों को हल करने में जीवनसाथी या पारिवारिक सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग रहेगा। ध्यान रखें कि प्रेम संबंध आप की मानहानि की वजह भी बन सकते हैं। वाहन सावधानी पूर्वक जलाएं तथा जोखिम पूर्ण कार्यों से दूर रहें। इस समय किसी प्रकार की चोट लगने की आशंका लग रही है।

सिंह राशि
आज का दिन पारिवारिक लोगों की सुख सुविधा व देखभाल संबंधी कार्यों में व्यतीत होगा। साथ ही किसी मनोरंजन स्थल पर जाने की भी योजना बनेगी। प्रॉपर्टी लेने की योजना बना रहे हैं तो उस पर भी आज कोई निर्णय लेने के लिए समय उत्तम है। समय अनुसार अपने व्यवहार में भी लचीलापन लाने का प्रयास करें। कभी-कभी बच्चों से बहुत अधिक उम्मीदें रखना तथा उन पर रोक टोक लगाना उन्हें और ज्यादा जिद्दी बना सकता है। विद्यार्थी तथा युवाओं को अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए अभी और मेहनत करने की आवश्यकता है। आर्थिक नजरिये से समय बेहतर है। काम की अधिकता की वजह से कार्य क्षेत्र में बहुत अधिक व्यस्तता बनी रहेगी। इस समय आय के स्त्रोतों में भी इजाफा होगा। सरकारी सेवारत लोगों को उच्च अधिकारियों की तरफ से कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती है। दांपत्य जीवन में आपसी मान मनुहार चलती रहेगी जो उनके संबंधों में और अधिक नजदीकियां लाएगी। अत्यधिक काम के बोझ की वजह से थकान रहेगी। सिर दर्द, माइग्रेन की समस्या भी परेशान कर सकती है।

कन्या राशि
आज का दिन शुभता से परिपूर्ण रहेगा। बच्चों की परेशानी को हल करने में उनका सहयोग करना उनके आत्मविश्वास व आत्म बल को बढ़ाएगा। अपने ही नजदीकी लोगों के साथ चल रहे विवाद दूर होंगे। तथा आपसी संबंधों में पुनः मधुरता आएगी। रिश्तों को संभालने में अगर थोड़ा झुकना भी पड़े तो कोई हर्ज नहीं है। इससे संबंध बेहतर होंगे तथा आपका मान सम्मान भी बढ़ेगा। अचानक ही किसी बड़े खर्च के आने से आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। इस समय अपनी जरूरत के खर्चों पर भी कटौती करनी पड़ेगी। व्यवसाय संबंधी क्रियाकलापों पर गंभीरता से विचार करें तथा किसी भी कार्य को आलस की वजह से टालने का प्रयास ना करें। इस समय आपकी योजनाएं आपके लिए बहुत ही लाभदायक साबित होने वाली है। किसी प्रभावशाली व्यवसायी से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। पारिवारिक वातावरण को खुशनुमा बना कर रखने में आपसी सामंजस्य बहुत जरूरी है। हालांकि आपका सहयोगात्मक रवैया पारिवारिक माहौल को सुखद बनाकर रखेगा। मौसम की वजह से कुछ सुस्ती और थकान जैसी स्थिति हावी रहेगी। इस समय अपने स्वास्थ्य का भी रखना आवश्यक है।

तुला राशि
कुछ अनुभवी तथा वरिष्ठ लोगों के संपर्क में समय व्यतीत करने से उसका सकारात्मक असर आपकी पर्सनैलिटी पर भी पड़ेगा तथा आपको अपने जीवन संबंधित कुछ महत्वपूर्ण आयाम सीखने को भी मिलेंगे। जीवन की एक उचित दिशा में बढ़ने की प्रेरणा भी प्राप्त होगी। किसी भी तरह के निर्णय की स्थिति में घर के वरिष्ठ सदस्यों से विचार विमर्श अवश्य करें। कभी-कभी क्रोध तथा उत्तेजना की वजह से कोई बनता काम भी बिगड़ सकता है। इस समय धैर्य और संयम से काम लेना आवश्यक है। आज बिजनेस में बहुत परेशानियां आ सकती हैं जिसकी वजह से कई महत्वपूर्ण गतिविधियां रुक सकती हैं। इस समय आपको जी तोड़ मेहनत और परिश्रम करने की आवश्यकता है। ऑफिस के काम में भी अधिकता की वजह से आज भी काम करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। युवाओं को अपने प्रेम संबंधों के प्रति ईमानदार रहने की आवश्यकता है। किसी भी प्रकार की मशीनरी अथवा वाहन का प्रयोग करते समय अत्यधिक सावधानी बरतें। क्योंकि इस समय किसी प्रकार की चोट लगने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि
कुछ लोग आपको भ्रमित करके आपके स्वभाव का नाजायज फायदा उठा सकते हैं। इसलिए भावनाओं को अपने ऊपर हावी ना होने दें तथा हर कार्य को प्रैक्टिकल तरीके से पूरा करने की कोशिश करें। संतान की तरफ से भी कोई संतोषजनक परिणाम मिलने से मन में सुकून रहेगा। बच्चों की किसी जिद के आगे मोहवश आपको झुकना भी पड़ सकता है। इस समय मेहनत अधिक और लाभ कम जैसी स्थिति बनेगी, परंतु तनाव लेना इस समस्या का हल नहीं है। उचित समय का इंतजार करें अवश्य ही परिस्थितियां आपके पक्ष में हो जाएंगी। प्रॉपर्टी संबंधी बिजनेस से जुड़े काम सफल रहेंगे। कोई भी काम करने से पहले परिवार वालों की सलाह लेना बहुत जरूरी रहेगा। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को किसी अधिकारी से अपनी जॉब संबंधी महत्वपूर्ण और पॉजिटिव खबर मिल सकती है। पारिवारिक समस्या को लेकर सदस्यों के बीच कुछ तनाव रहेगा। परंतु वह आपस में मिलकर सुलझाने में सक्षम भी होंगे। आज लव पार्टनर के साथ मुलाकात का अवसर बन सकता है। दैनिक व्यायाम योग आदि पर भी जरूर ध्यान दें। कोई शारीरिक चोट या मोच आने जैसी समस्या उठ सकती है।

धनु राशि
फोन अथवा संपर्कों के माध्यम से कोई शुभ सूचना मिलेगी। आज किसी राजनीतिक या सामाजिक गतिविधियों से संबंधित महत्वपूर्ण गोष्ठी अथवा सभा में जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। इसे नजरअंदाज ना करें क्योंकि इनके द्वारा आपको कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि भी हासिल हो सकती है।
वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करना जरूरी है वरना आप मुश्किल में पड़ सकते हैं, विशेष तौर पर युवा वर्ग किसी भी अनैतिक कार्य जैसे जुआ, सट्टा आदि से जुड़े लोगों के संपर्क में ना आए। इससे आपके व्यक्तित्व में भी धब्बा लग सकता है। कारोबारी गतिविधियां धीमी रहेंगी। किसी को उधार पैसा देने से फंस सकता है। कोई भी उधारी या लेन-देन न करें तो उचित रहेगा। साथ ही अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखना जरूरी है। जलन की भावना से कुछ लोग नुकसान कर सकते हैं। पति-पत्नी के बीच के तनाव का असर घर की व्यवस्था पर भी पड़ सकता है। बचपन के किसी मित्र के मिलने से पुरानी खुशनुमा यादें ताजा होंगी। अपनी दिनचर्या तथा खान-पान को व्यवस्थित रखें। इस समय स्वास्थ्य संबंधी लापरवाही करना बिल्कुल भी उचित नहीं है।

मकर राशि
आज दिन का कुछ समय प्रकृति के साथ जरूर व्यतीत करें। इससे आप अपने स्वभाव व स्वास्थ्य में बहुत ही सुकून महसूस करेंगे। आप अपने कुशल व्यवहार द्वारा घर और व्यवसाय दोनों में उचित सामंजस्य बनाकर रखेंगे। इससे दोनों जगह सुखद माहौल बना रहेगा। कोई लाभदायक नजदीकी यात्रा भी संपन्न हो सकती है। गुस्सा और जिद्दी स्वभाव जैसी अपनी कमियों पर अंकुश लगाना अति आवश्यक है, क्योंकि इनकी वजह से आपके बनते कामों में रुकावट आती है। हालांकि पारिवारिक सदस्य आपकी इन कमियों को नजरअंदाज करके आपको पूर्ण सहयोग देंगे।
मौजूदा बिजनेस पर ज्यादा ध्यान दें। नया काम शुरू करने से पहले की कार्यप्रणाली संबंधी नीतियों की रूपरेखा बनाएं। कार्यक्षेत्र मे किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में निवेश की व्यवस्था करनी पड़ सकती है। परेशान होने की बजाय समस्या का हल निकालने की कोशिश करें। अत्यधिक व्यस्तता के बावजूद आपका घर परिवार के प्रति समर्पण घर में सुख शांति तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाकर रखेगा। सर्वाइकल तथा सिर दर्द की समस्या आपको परेशान करेगी। जिसकी वजह से आप अपने काम पर भी अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे।

कुंभ राशि
इस समय ग्रह स्थितियां आपके लिए बहुत ही लाभदायक वातावरण बना रही हैं। वित्तीय स्थिति को सुधारने हेतु बनाई गई योजनाओं को साकार करने का अनुकूल समय है। घर में कोई मांगलिक कार्य संबंधी योजना भी सफल होगी। संबंधियों की भी आवाजाही रहेगी। किसी पारिवारिक सदस्य की समस्या को लेकर आप कुछ चिंतित रहेंगे, जिसका असर आपके कार्यों पर पड़ेगा। युवा तथा विद्यार्थी व्यर्थ के घूमने-फिरने तथा मौज मस्ती में समय व्यतीत करने की अपेक्षा गंभीरता से अपने कार्यों के प्रति ध्यान दें, अन्यथा आपकी पढ़ाई बाधित हो सकती है। व्यवसाय में वर्तमान कार्यों पर ही ध्यान केंद्रित रखें। कार्य प्रणाली में बदलाव संबंधी योजनाओं को स्थगित रखें। समय पर ऑर्डर पूरा करना बहुत जरूरी है। वरना आपको नुकसान हो सकता है। इस समय अपने काम के प्रति बहुत अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। घर के मामले में अधिक हस्तक्षेप ना करें, क्योंकि आपके इस स्वभाव की वजह से परिवार के लोग कुछ डिस्टर्ब हो जाते हैं। प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रखना जरूरी है। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। परंतु वर्तमान स्थिति संबंधी नियमों का पालन अवश्य करते रहें।

मीन राशि
आज किसी घनिष्ठ व्यक्ति से अचानक मुलाकात होगी। आपसी मेल मिलाप और वार्तालाप से कई महत्वपूर्ण बातें सामने आएंगी। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। निवेश करते समय बहुत अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है क्योंकि दूसरों की बातों में आकर आप नुकसान की स्थिति में आ सकते हैं। किसी पारिवारिक सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रहेगी जिस वजह से आप अपने कार्यों पर फोकस नहीं कर पाएंगे। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में आपका रुझान बढ़ेगा, परंतु इस बात का भी ध्यान रखना आवश्यक है कि किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा या विश्वास ना करें। अपनी फाइलें तथा डाक्यूमेंट्स वगैरह बहुत ही संभाल कर रखें। दूसरों पर भरोसा करना आपके लिए नुकसान की वजह बन सकता है। घर के वरिष्ठ तथा बड़े बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद परिवार पर बना रहेगा, जिससे घर में सुकून भरा माहौल रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका के संबंध भी और अधिक मजबूत होंगे। गलत खानपान की वजह से कुछ शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा कि अभी अपनी दिनचर्या तथा खान-पान को व्यवस्थित रखने में अधिक ध्यान दें।