आज का राशिफल : जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे….

ख़बर शेयर करें 👉

शुक्रवार,22 अप्रैल 2022
मेष राशि

आज आपका कोई रुका हुआ व्यक्तिगत कार्य संपन्न होने वाला है और आप बहुत अधिक मानसिक शांति अनुभव करेंगे। पारिवारिक तथा आर्थिक गतिविधियों को समझने में ही व्यस्तता बनी रहेगी। कठिन से कठिन कार्य में आप अपने दृढ़ निश्चय से पूरा करने की क्षमता रखेंगे। ग्रह स्थिति कुछ ऐसी बनी हुई है, दूसरों से मदद लेने की अपेक्षा खुद पर ही भरोसा रखकर कार्य करें, तभी सफलता मिलेगी। अपने निकट संबंधियों और मित्रों के साथ संबंध मधुर रखें, परंतु अपनी व्यक्तिगत गतिविधियां सीक्रेट ही रखें। आपकी योग्यता और उचित कार्य प्रणाली की वजह से नई पार्टियों के साथ संपर्क बनेंगे और बिजनेस में नए अनुबंध मिलेंगे, जो कि आर्थिक नजरिये से फायदेमंद साबित होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी छवि व प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए अभी स्थिति यथावत ही रहेगी। सभी सदस्यों का आपस में बेहतरीन तालमेल होने से घर में खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी सरसता बनी रहेगी। थोड़ी बहुत खांसी जुकाम जैसी परेशानी महसूस हो सकती है। जरा सी सावधानी से बचाव संभव है।

वृष राशि
आज के दिन व्यस्तता के बावजूद अपने मन मुताबिक तथा रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। घर में नवीनीकरण व साज सज्जा से संबंधित परिवर्तन करेंगे। साथ ही बच्चों की तरफ से उनके कैरियर संबंधी शुभ समाचार मिलने से प्रसन्नता बनी रहेगी। कभी-कभी आपका स्पष्ट शब्दों में बोलना संबंधों में दरार डाल देता है। अतः बातचीत करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग ना करें। अन्य गतिविधियों में अधिक समय व्यतीत करने के कारण आपके खुद के कुछ महत्वपूर्ण काम रुक सकते हैं। बिजनेस संबंधी किसी भी काम में लापरवाही न करें, क्योंकि किसी प्रकार के नुकसान होने की संभावना दिख रही है। कर्मचारियों की गतिविधियों पर ध्यान रखें। सरकारी ऑफिस में कुछ लोग राजनीति जैसा माहौल बनाने की कोशिश करेंगे। परिवार में माहौल बहुत ही सौहार्दपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में स्थिरता बनाकर रखें क्योंकि कुछ अलगाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कब्ज और पेट से संबंधित कुछ परेशानी रहेगी। तरल पदार्थों का अधिक सेवन करें।

मिथुन राशि
पिछले कुछ समय से चल रही थकान भरी दिनचर्या से आज राहत पाने के लिए मनोरंजन और अपनी रुचि पूर्ण कार्यों में कुछ समय जरूर व्यतीत करें। लोगों के साथ मेल मिलाप रखने से नई-नई जानकारियां भी हासिल होंगी। विद्यार्थियों को किसी विदेश संबंधी परीक्षा में शुभ परिणाम मिलने की संभावना है। ध्यान रखें किसी कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। इसलिए ट्रैफिक नियमों का पालन करना अति आवश्यक है। कोई भी बड़ा निवेश करते समय पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल अवश्य कर लें तथा किसी भी प्रकार की यात्रा को स्थगित ही रखें। पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में हर काम पर नजर रखना जरूरी रहेगा। इस समय गैर जरूरी खर्चे ज्यादा होने से तनाव रहेगा। जितनी मेहनत करेंगे उसके अनुसार अभी लाभ नहीं मिलेगा। ऑफिस में दूसरों के मामले में बिन मांगे सलाह ना दें। पति-पत्नी में मधुर संबंध रहेंगे। प्रेम प्रसंगों में भी नज़दीकियां आएंगी। लापरवाही की वजह से गैस और जोड़ों में दर्द जैसी समस्या उठ सकती है। तुरंत ट्रीटमेंट लें।

कर्क राशि
बच्चों से संबंधित कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है। कहीं से कोई रुका हुआ या उधार दिए हुए पैसे की वापसी संभव है इसलिए उस पर अपना ध्यान केंद्रित करें। बातचीत करके येन केन प्रकारेण आप अपना काम निकालने में सक्षम रहेंगे। पैसा आने के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता बनी रहेगी। कभी कभी मन में निराशाजनक व नकारात्मक विचारों की स्थिति रहेगी। ध्यान रखें किसी छोटी सी बात की वजह से नजदीकी मित्र से भी संबंध खराब हो सकते हैं।
व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा तथा मेहनत के भी परिणाम प्राप्त होंगे। निवेश जैसी आर्थिक गतिविधियों में कार्य करने का उचित समय है। सरकारी सेवारत व्यक्तियों के लिए कुछ शुभ समाचार मिलने की स्थिति बन रही है।
घरेलू जीवन में एक के बाद एक परेशानी आएगी, परंतु स्थितियों को संभालने का दायित्व भी आपको ही निभाना पड़ेगा। प्रेम संबंधों के प्रति ईमानदार रहें। मानसिक तनाव की वजह से हारमोंस संबंधी बदलाव महसूस करेंगे। योगा मेडिटेशन पर अधिक ध्यान दें।

सिंह राशि
जीवन के प्रति आपका सकारात्मक दृष्टिकोण आपके लिए मान प्रतिष्ठावर्द्धक रहेगा। आपका रहन-सहन व बोलचाल का तरीका लोगों का ध्यान आकर्षित करेगा। साथ ही समाज में आप की छवि में और अधिक निखार आएगा। कोई बहुमूल्य वस्तु अथवा भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त करते समय ध्यान रखें। किसी प्रकार का नुकसान संभव है। साथ ही धन संबंधी लेनदेन में सावधानी रखें, किसी प्रकार का विश्वासघात होने की आशंका है। माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान अवश्य रखें।
व्यावसायिक स्थल पर अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें।आज कुछ नए ऑर्डर मिलने की संभावना है। साथ ही आपके सामान की उत्तम क्वालिटी काम के साथ-साथ लाभ के मार्ग भी प्रशस्त कर रही है। ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। अपने व्यस्त समय में से कुछ समय परिवार व जीवन साथी के साथ व्यतीत करें। उनके साथ मनोरंजन आदि का भी प्रोग्राम बनाएं।
अपने खान-पान और आराम का ध्यान जरूर रखें। कुछ आंतरिक कमजोरी की वजह से टांगों में दर्द जैसी परेशानी महसूस हो सकती है।

कन्या राशि
आज आध्यात्मिक गतिविधियों में समय व्यतीत होगा। घर में कोई शुभ मांगलिक कार्य भी संपन्न होने संबंधी योजना बनेगी। कोई सरकारी काम रुका हुआ है तो आज उस पर कार्य करें, जीत अवश्य होगी। इस समय ग्रह स्थिति कुछ ऐसी बनी हुई है कि कुछ नकारात्मक क्रियाओं की ओर ध्यान आकर्षित हो सकता है। इन चीजों से दूर ही रहें तो अच्छा है। साथ ही संतान की किसी गतिविधि से मन परेशान रह सकता है। युवाओं को अपने कैरियर के प्रति ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
कार्यक्षेत्र में उचित व्यवस्था बनी रहेगी तथा आपका प्रभाव बना रहेगा। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। कोई कर्मचारी आपकी गतिविधियों को लीक कर सकता है। घर के वरिष्ठ व्यक्ति की राय आपके लिए भाग्योदयदायक साबित होगी।
जीवनसाथी के साथ कुछ मनमुटाव की स्थिति बनेगी। अतः आपका दायित्व है कि व्यस्तता के बीच परिवार के लिए भी समय निकालें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता ना करें, परंतु वर्तमान नकारात्मक स्थितियों की वजह से लापरवाही भी ना बरतें।

तुला राशि
पारिवारिक अथवा सामाजिक मामलों में आपकी सलाह को भी महत्व दिया जाएगा। अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव लाने का प्रयास करेंगे, जो कि सकारात्मक रहेगा। विद्यार्थियों को भी अपनी प्रतियोगिताओं में मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल होंगे। इस बात का ध्यान रखें कि कोई आपके नजदीकी मित्र या रिश्तेदार आपको धोखा दे सकते हैं। भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय ना लें। किसी को भी पैसा उधार ना दें, क्योंकि वापस मिलने की संभावना नहीं है। साथ ही कटु वाणी पर भी कंट्रोल रखें। व्यवसाय में कुछ महत्वपूर्ण परिवर्तन करने की आवश्यकता है। अपने प्रयत्नों में बिल्कुल भी कमी ना आने दें, क्योंकि इस समय की गई मेहनत का भविष्य में उचित परिणाम हासिल होगा। आर्थिक मामलों पर मनन और चिंतन करने की जरूरत है। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रह सकती है। उन्हें अपना साथ और भरपूर सहयोग दें। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट ना करें। आज अपने अंदर ऊर्जा की कुछ कमी महसूस करेंगे इसलिए कुछ समय अपने आराम के लिए भी व्यतीत करें।

वृश्चिक राशि
वरिष्ठ सदस्यों द्वारा आपको उचित मार्गदर्शन प्राप्त होगा। खास तौर पर आज का दिन महिलाओं के लिए बहुत ही अनुकूल है। आप हर परिस्थिति का मुकाबला हिम्मत व साहस से करेंगे। कुछ नई योजनाएं बनेंगी, जो कि आने वाले समय में लाभदायक साबित होंगी। कार्यभार की अधिकता रहेगी परंतु अपनी क्षमता का भी ध्यान रखें। काम के साथ-साथ आराम भी लेना आवश्यक है। कुछ पुरानी नकारात्मक बातों को अपने ऊपर हावी ना होने दें। वर्तमान में ही रहना सीखें। स्थितियां अनुकूल रहेंगी। बिजनेस संबंधी विभागीय जांच चल रही है तो उसका नतीजा आपके पक्ष में आएगा, जिसकी वजह से आप खुद को तनावमुक्त महसूस करेंगे। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को तरक्की मिलने के अवसर बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में एक दूसरे के प्रति प्रेम और विश्वास की भावना बनी रहेगी, परन्तु प्रेम संबंधों के उजागर होने से कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। रक्त व पैरों से संबंधित परेशानी रह सकती है। अपनी जांच करवाएं तथा उचित इलाज लें।

धनु राशि
ग्रह स्थिति अनुकूल है। अपना वर्चस्व दिखाने का यह उत्तम समय है। प्रॉपर्टी अथवा किसी निवेश संबंधी कार्य की योजना बन रही है, तो उचित सफलता मिलेगी। कोई महत्वपूर्ण सूचना भी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। समाज तथा राजनीतिक कार्यों में महत्व बढ़ेगा। इस समय किसी भी तरह की यात्रा को स्थगित रखना उचित रहेगा, क्योंकि समय और पैसे का नुकसान ही होगा। बच्चों को किसी प्रोजेक्ट में विफलता मिलने से तनाव रहेगा, उनका मनोबल बनाकर रखें। अजनबी लोगों पर भरोसा ना करें। व्यापारिक गतिविधियों में सुधार होगा। नई योजनाएं बनेंगी। सिर्फ थोड़ी सी सूझबूझ से काम लेने की जरूरत है। साथ ही सहयोगियों और कर्मचारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा और आय के स्त्रोतों में भी वृद्धि होगी। जीवनसाथी तथा परिवारजनों की सलाह आपके लिए लाभदायक साबित होगी। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। वर्तमान मौसम की वजह से एलर्जी जैसी कुछ परेशानी हो सकती है जिसकी वजह से पेट में इन्फेक्शन जैसी समस्या भी हो सकती है।

मकर राशि
आज मन को शांत रखने के लिए आध्यात्म और अध्ययन संबंधी कार्यों में समय व्यतीत होगा। घर में नजदीकी लोगों के आगमन से खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। साथ ही आपसी वार्तालाप द्वारा किसी समस्या का समाधान भी मिलेगा। आलस और बहुत अधिक सोचने विचारने से आपकी कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती है। इसलिए आत्मविश्वास द्वारा तुरंत निर्णय लेने का प्रयास करें। साथ ही अपनी योजनाओं और गतिविधियों के बारे में किसी से चर्चा ना करें। योजनाबद्ध तरीके से कार्यप्रणाली व्यवस्थित रखने से गतिविधियां सुचारू रूप से संपन्न होती जाएंगी। इस समय ग्रह स्थिति अनुकूल और उपलब्धियों वाली है। व्यवसायिक कार्यों में अधिक ध्यान लगाएं। साथ ही आर्थिक स्थिति भी ठीक रहेगी। वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज कर दें। प्रेम संबंध भी भावना प्रधान रहेंगे। छाती में कुछ दर्द जैसी स्थिति महसूस हो सकती है, परंतु यह मौसमी बदलाव की वजह से ही है इसलिए अपनी जीवन शैली को सुव्यवस्थित रखें।

कुंभ राशि
आज कुछ खास लोगों से मुलाकात का अवसर मिलेगा, जो कि बहुत ही सकारात्मक भी रहेगा। किसी निकट संबंधी के विवाह का प्रस्ताव आने से खुशी भरा वातावरण रहेगा। बीच-बीच में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं परंतु समय अनुसार सब व्यवस्थित भी होना शुरू हो जाएगा। अजनबी व अपरिचित व्यक्तियों से व्यवहार करते समय सावधानी बरतें, क्योंकि किसी षड़यंत्र या साजिश का शिकार हो सकते हैं। इस समय बहुत ही धैर्य और संयम रखना जरूरी है क्योंकि परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं।
ज्यादातर व्यावसायिक कार्य फोन और संपर्कों के माध्यम से ही हो जाएंगे, जिससे आप व्यवसाय संबंधी अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान दे पाएंगे। कुछ नई योजनाएं भी बनेंगी। नौकरीपेशा लोगों को अचानक अच्छी खबर मिलने के योग बन रहे हैं। दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी तथा पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित तालमेल से घर में सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त रहेगी। विवाहेत्तर सम्बन्धों से दूरी बनाकर ही रखें, तो अच्छा है। सिर दर्द और माइग्रेन जैसी परेशानी उभर सकती है। बादी और बासी खाने से परहेज करें।

मीन राशि
नजदीकी मित्रों तथा संबंधियों के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी तथा चल रही गलतफहमियां भी दूर होंगी। आपकी कार्यकुशलता द्वारा उम्मीद के अनुरूप लाभ भी प्राप्त होगा। परिवार के साथ कोई धार्मिक यात्रा का भी प्रोग्राम बन सकता है।
घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर कुछ तनाव रह सकता है, साथ ही बिना मतलब की बदनामी या झूठा आरोप लगने की संभावना भी दिख रही है। इसलिए आज किसी भी प्रकार के महत्वपूर्ण कार्यों को स्थगित ही रखें। व्यवसाय संबंधी कोई नई योजना को क्रियान्वित करने का प्लान है, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से भी सलाह मशवरा अवश्य करें। फिलहाल व्यवसाय में वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें। धन आगमन के मार्ग तो बनेंगे परंतु धीमी गति से। ऑफिस में आपको अपना प्रोजेक्ट पूरा करने में सफलता मिलेगी।