आज का राशिफल : जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे….

सोमवार,25 अप्रैल 2022
मेष राशि
आज अपना आत्मविश्वास बनाकर रखें। यह व्यवहार आपके शुभ अशुभ दोनों पक्षों में बेहतर सामंजस्य बनाकर रखेगा। राजकीय मामलों में निर्णय आपके पक्ष में हो सकता है। किसी भी असमंजस की स्थिति में निकट मित्रों की सलाह उपयोगी रहेगी। दूसरों पर ज्यादा टोका टाकी करने या अधिकार जमाने से आपकी मानहानि भी संभव है। इसलिए वक्त के अनुसार अपनी प्रतिक्रिया करें। अपनी आर्थिक स्थिति का भी ध्यान रखें। फिजूल के खर्चे पर अंकुश लगाएं। व्यवसाय में ज्यादा फायदे की उम्मीद न रखें। वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें। नौकरीपेशा लोग अधिकारियों से अच्छे संबंध रखने की कोशिश करें। इसके लिए उन्हें अपने काम पर और फोकस करना होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद और खुशनुमा रहेगा तथा प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। हल्की-फुल्की खांसी, जुकाम जैसी स्थिति रह सकती है। आयुर्वेदिक इलाज से आपको राहत मिलेगी।
वृष राशि
धार्मिक अथवा आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करने से सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। आपका शांतिपूर्ण व्यक्तित्व आपके कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से व्यवस्थित करने में सहायक रहेगा। बाहरी गतिविधियों तथा जनसंपर्क में भी इजाफा होगा। बच्चों से संबंधित कोई समस्या का समाधान निकालने में उनका सहयोग करें। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा। युवा वर्ग व्यर्थ की मौज मस्ती में समय नष्ट ना करें। वरना कोई उपलब्धि हाथ से निकल भी सकती है। कार्यक्षेत्र में अपनी उपस्थिति रखें। सहयोगियों और सहकर्मियों के सुझाव पर भी जरूर ध्यान दें। नौकरीपेशा लोगों पर कोई नया कार्यभार आ सकता है, लेकिन अधिकारियों से मदद भी मिलती रहेगी। दांपत्य तथा प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आएगा। दांपत्य जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी। संतुलित आहार के साथ-साथ व्यायाम और योगा जैसी बातों पर भी ध्यान दें। इससे इम्यूनिटी स्ट्रांग रहेगी।
मिथुन राशि
आज आप अपना स्वाभिमान तथा आत्म बल कमजोर नहीं पड़ने दें। इस समय लाभदायक ग्रह स्थिति बनी हुई है। चुनौतियों का सामना करें तथा आर्थिक मामलों को और अधिक सुदृढ़ बनाने की कोशिश करें। दूसरों के व्यक्तिगत मामलों में हस्तक्षेप ना करें वरना संबंधों में खटास आ सकती है। काम की अधिकता के कारण कभी-कभी गुस्सा और चिड़चिड़ापन रह सकता है। अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें। बिजनेस में मार्केटिंग संबंधी कामों में अच्छी सफलता मिलेगी। लाभ के मामलों में परिस्थितियां मध्यम रहेंगी। उचित समय का इंतजार करें। नई योजनाओं में निवेश न करें। ऑफिस में सुकून भरा माहौल रहेगा। पति-पत्नी आपसी सामंजस्य द्वारा घर की व्यवस्था को अनुकूल बनाकर रखेंगे। मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम भी बनेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
कर्क राशि
पिछले कुछ समय से जिन योजनाओं को पूरा करने के लिए प्रयासरत थे, अब उनका फलीभूत होने का उचित समय आ गया है। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। इसलिए अपने कार्यों के प्रति पूरी निष्ठा रखें। धर्म-कर्म संबंधी मामलों में भी आपका रुझान रहेगा। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग अपने लक्ष्य को पूरा करने में और अधिक मेहनत करें। अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। निकट संबंधी ही आप के खिलाफ कोई अफवाह फैला सकता है, इसलिए किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास ना करें। मौजूदा समय बिजनेस के नजरिये से अधिक अनुकूल नहीं है लेकिन कामकाज को लेकर की गई कोई नजदीकी यात्रा आपके उत्तम भविष्य का रास्ता खोलेगी। नौकरी पेशा लोग अपने प्रोजेक्ट के प्रति लापरवाह ना रहें। घर में सुख शांति का माहौल रहेगा परंतु प्रेम संबंधों में ज्यादा ध्यान देने की वजह से अपने व्यक्तिगत कार्यों की अवहेलना ना करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ मौसमी बीमारियों से अपना बचाव करते रहना है। सुव्यवस्थित व्यवस्थित दिनचर्या रखें।
सिंह राशि
ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। उचित समय पर उचित निर्णय लेना फायदेमंद साबित होगा। विद्यार्थियों तथा युवाओं को करियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से शांति मिलेगी। आर्थिक योजना पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। वाहन या प्रॉपर्टी को लेकर कर्ज लेने की योजना बना रहे हैं तो उस पर फिर से विचार जरूर करें। विरोधी आपके लिए परेशानी बढ़ा सकते हैं। लेकिन निश्चित रहें इससे आपका कुछ भी अहित नहीं होगा। व्यवसाय तथा मार्केटिंग से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियां रहेंगी। हालांकि आप की गंभीरता और संजीदगी से उस पर काम करना आपको परेशानियों से निकाल भी देगा। सरकारी सेवारत लोगों को किसी परेशानी से राहत मिलेगी।
जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर तकरार रह सकती है। उचित तालमेल बनाकर रखें। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेंगी। डायबिटिक रोगी नियमित जांच करवाएं। लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है।
कन्या राशि
प्रॉपर्टी या लेन-देन संबंधी कोई मामला किसी की मध्यस्थता से हल करने का प्रयास करें, निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। पिछले कुछ समय से रुके हुए और अटके हुए काम पूरे करने का अनुकूल समय है। चतुराई और विवेक से काम लेना परिस्थितियों को आप के पक्ष में करेगा।
रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भी ज्यादा भरोसा ना करें। भावुकता और उदारता में लिए गए निर्णय नुकसान दे सकते हैं। कोई भी निर्णय लेने से पहले उस पर उचित विचार विमर्श करना जरूरी है। व्यवसाय में छोटी-मोटी परेशानियां आएंगी, पर समय रहते उनका हल भी मिलता जाएगा। पार्टनरशिप संबंधी मामलों में पारदर्शिता रखना बहुत जरूरी है। सरकारी मामलों में किसी भी ऑफिसर अथवा कर्मचारी के साथ बहस में ना उलझें। वरना कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।
पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर कुछ नोकझोंक की स्थिति रहेगी। विवाहेतर संबंधों से भी दूरी बनाकर रखें। शारीरिक कमजोरी तथा बदन दर्द जैसी समस्या परेशान करेगी। व्यवस्थित दिनचर्या रखें।
तुला राशि
राजनीतिक तथा सामाजिक गतिविधियों में अपनी उपस्थिति जरूर रखें। इससे लोकप्रियता के साथ-साथ जनसंपर्क का दायरा भी बढ़ेगा। साथ ही घर की व्यवस्था से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण कार्यक्रम भी संपन्न हो सकते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग में भी समय व्यतीत होगा। ध्यान रखें कि कोई पुरानी नकारात्मक बात वर्तमान में हावी होने से आप के मनोबल में कमी आ सकती है। अपना स्वभाव पॉजिटिव बनाए रखें। इस समय किसी भी तरह का लेन-देन स्थगित रखना ही उचित है।
व्यवसाय संबंधी लिए गए निर्णय सकारात्मक रहेंगे। आय की स्थिति भी बेहतर होगी। मार्केटिंग संबंधी कार्याें को निपटाने में ज्यादा ध्यान दें। नौकरी में किसी तरह के परिवर्तन अथवा तबादले की स्थिति बन रही है। प्रेम संबंधों को पारिवारिक सहमति मिलने से विवाह संबंधी योजनाएं बनेगी। पारिवारिक वातावरण भी खुशनुमा रहेगा।असंतुलित खानपान की वजह से गैस और पेट से संबंधित दिक्कतें आ सकती हैं। आयुर्वेदिक चीजों का भी सेवन करें।
वृश्चिक राशि
आज समय बहुत ही शुभ है। आपका विवेक और सूझबूझ से लिया गया निर्णय बहुत ही सकारात्मक रहेगा तथा हर काम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होंगे। संतान संबंधी कोई शुभ काम बनने से मन प्रसन्न रहेगा। दिखावे के चक्कर में अधिक खर्च करने या कर्ज लेने से बचें। अगर किसी से कोई वादा किया है, तो उसे पूरा करने का प्रयास करें अन्यथा आप की छवि खराब हो सकती है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर उचित रूपरेखा बनाएं। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों और कर्मचारियों की मदद से उचित व्यवस्था बनी रहेगी तथा कार्य सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे। साझेदारी संबंधी व्यवसाय आज गति पकड़ेंगे। परंतु अपनी कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव भी लाना जरूरी है। नौकरी पेशा लोगों को अपना मनोनुकूल कार्यभार मिलेगा। पारिवारिक व्यवस्था में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप ना होने दें। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में परिणित हो सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ बदलते वातावरण की वजह से कुछ एलर्जी जैसी दिक्कत रहेगी।
धनु राशि
कुछ परेशानियां रहेंगी परंतु इसके बावजूद आप अपनी संतुलित सोच द्वारा समाधान भी निकाल लेंगे। किसी आर्थिक समस्या का हल मिलने से सुकून रहेगा। इसमें भावनाओं की बजाय व्यावहारिक दृष्टिकोण आपकी तरक्की में सहायक रहेगा। ध्यान रखें कि कभी-कभी आपका ध्यान आपको गलत कार्यों की तरफ प्रेरित भी कर सकता है। अपनी मनोस्थिति पर काबू रखें। किसी भी तरह के निवेश को फिलहाल टाल दें। आर्थिक दृष्टि से समय अभी ज्यादा अनुकूल नहीं है।
व्यावसायिक कार्यप्रणाली में बदलाव करने का अभी अनुकूल समय नहीं है। फिलहाल इससे संबंधित और अधिक जानकारी प्राप्त करें। व्यापारिक गतिविधियों में कोई भी निर्णय लेते समय परिजनों की सलाह अवश्य लें, निश्चित ही आपको उचित समाधान मिलेगा। कोई ऑफिशियल यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है।
पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। घर में मेहमानों की भी आवाजाही रहेगी। मौसम के विपरीत खानपान की वजह से पेट संबंधी दिक्कतें रह सकती हैं। अपनी आदतों में सुधार लाएं।
मकर राशि
किसी धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो कि आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी। काफी दिनों से चल रही व्यस्तता के कारण आप थकान अनुभव कर रहे थे। इसलिए आज का दिन शांति और सुकून में व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। अनुभवी तथा वरिष्ठ सदस्य के मार्गदर्शन और सलाह पर भी जरूर ध्यान दें। कभी-कभी मन में बेचैनी और गुस्से जैसी स्थिति रहेगी। अपनी इन कमियों पर काबू पाएं। इस समय शेयर्स, सट्टा जैसे कार्यों से दूर रहें। व्यवसाय की दृष्टि से समय अनुकूल है। दूसरों से सलाह लेने की अपेक्षा अपने विचारों को प्राथमिकता दें। अगर व्यवसाय में परिवर्तन संबंधी योजना बन रही है तो उस पर ध्यान दें। जल्दी ही उचित परिणाम सामने आएंगे। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों को स्थगित रखें। परिवार में सुखद माहौल रहेगा। जीवनसाथी तथा परिवारजनों का सहयोग आपकी काफी परेशानियों को हल करेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।
काम के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक आराम की भी जरूरत है। कुछ समय मनमुताबिक गतिविधियों में भी जरूर व्यतीत करें।
कुंभ राशि
कुछ नजदीकी लोगों के साथ में मुलाकात के अवसर बनेंगे और नई-नई जानकारियां भी हासिल होंगी। भागदौड़ की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से कामों को निपटाने की कोशिश करें। इससे परिस्थितियां आपके पक्ष में सुचारू रूप से संपन्न होती जाएंगी। योजनाएं बनाने के साथ-साथ उन्हें क्रियान्वित भी करते चलें। यह भी ध्यान रखें कि बहुत अधिक सोच-विचार करने से कुछ परिणाम आपके हाथ से निकल भी सकते हैं। इसलिए योजनाएं बनाने के साथ-साथ में क्रियान्वित भी करते जाएं। व्यावसायिक गतिविधियों में आ रही परेशानियों को धैर्य से सुलझाएं। तनाव लेना इसका हल नहीं है। अगर कर्ज लेने जैसी स्थिति बन रही है, तो अपनी क्षमता का जरूर ध्यान रखें। मार्केटिंग यात्रा संबंधी प्रोग्राम स्थगित रखें। छोटी सी बात पर वाद-विवाद होने जैसी स्थिति बन रही है।
असमंजस की स्थिति में जीवनसाथी तथा परिवारजनों की सलाह अवश्य लें, निश्चित ही आपको उचित सलाह मिलेगी। प्रेम प्रसंगों में भी नज़दीकियां बढ़ेंगी। खानपान हल्का रखें। गले से संबंधित इंफेक्शन जैसी समस्या महसूस होने पर तुरंत इलाज लें।
मीन राशि
आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और कार्यप्रणाली से अधिकतर काम समय पर पूरे होते जाएंगे। युवा वर्ग को अपने किसी कार्य में सफलता मिलने से राहत रहेगी। कुछ समय एकांत अथवा किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करने से मानसिक सुकून रहेगा।
यह समय धैर्य और संयम रखने का भी है। फिलहाल आपको अपनी मेहनत द्वारा किए गए प्रयासों के मनोनुकूल परिणाम नहीं मिलेंगे। अगर कोई भूमि संपत्ति संबंधी विवाद चल रहा है, तो किसी की मध्यस्थता में हल करने का प्रयास करें। निश्चित ही सफलता मिलेगी।
व्यावसायिक गतिविधियां पूर्ववत ही रहेंगी। युवा वर्ग जल्दी कामयाबी हासिल करने की लिए अनैतिक गतिविधियों में रुचि ले सकते हैं। परंतु सावधान रहें। संपर्क सूत्र तथा मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों ज्यादा ध्यान दें। भविष्य में लाभदायक रहेगा। परिवार जनों के साथ मनोरंजन तथा आमोद-प्रमोद में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। परंतु प्रेम संबंध में किसी वजह से दूरियां आ सकती हैं। तनाव और अवसाद जैसे स्वभाव से अपना बचाव रखें। योगा मेडिटेशन जैसी गतिविधियों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।