आज का राशिफल: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…..

ख़बर शेयर करें 👉

बुधवार,23 फरवरी 2022
मेष राशि

आप धन के मामले में चूक कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अचानक काम को लेकर तनाव हो सकता है। अपने अवसरों को पहचानें और उन्हें भुनाने का प्रयास करें। निर्माण कार्यों में जल्दबाज़ी न करें अन्यथा काम बिगड़ सकते हैं। प्रियजनों की भावनाओं का अनादर न करें।

वृष राशि
आज आपको व्यवसाय में बड़ा धन लाभ हो सकता है। आपकी कार्यशैली में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी। अविवाहित लोगों के विवाह को लेकर ज़ोरों से चर्चा हो सकती है। जाब बदलने का विचार बनायेंगे। परिवार की सुख-सुविधाओं का ध्यान रखें।

मिथुन राशि
आज लोग आपसे द्वेष भाव रख सकते हैं। आपको उच्च पद और नेतृत्व का अवसर प्राप्त होगा। रिश्तेदारों पर ज्यादा विश्वास न करें। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर करें। लोग आपसे आकर्षित रहेंगे। पुरानी उधारी चुकाने में सफलता मिलेगी।

कर्क राशि
क्रोध को अपने व्यक्तित्व पर हावी न होने दें। सरकारी कार्यों में अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य ले लें। नजदीकी व्यक्तियों से संबंध प्रगाढ़ होंगे। विद्यार्थी पढ़ाई और परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। आपकी वाक् शैली की प्रशंसा होगी।

सिंह राशि
कारोबार में आप बड़ा निवेश कर सकते हैं। आपकी व्यवहार कुशलता की प्रशंसा होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी अनदेखी हो सकती है। विवाहेत्तर संबंधों की तरफ आप प्रवृत्त होंगे। परिजनों के साथ अपने व्यवहार को अच्छा रखें। एलर्जी और खांसी-जुकाम की समस्या हो सकती है।

कन्या राशि
बिजनेस में आपका प्रदर्शन जबरदस्त रहने वाला है। जाब में पदोन्नति होने की संभावना है। संतान के व्यवहार से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आफिस में बास आपकी प्रशंसा कर सकते हैं। करियर की समस्याओं का निवारण होगा। परोपकार में धन खर्च करेंगे।

तुला राशि
इंटरव्यू आदि में सफलता मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच प्रेम भाव बढ़ेगा। आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। मेहनत का सार्थक परिणाम मिलने की संभावना बन रही है। आपका व्यवहार लोगों के लिये मधुर रहेगा। मित्र के साथ डिनर पर जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि
मनोरंजन में आप धन खर्च कर सकते हैं। आपको किसी परेशानी से छुटकारा मिलने वाली है। सरकारी जाब कर रहे लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है। प्रेम संबंधों को लेकर थोड़े संवेदनशील रहेंगे। नया कुछ सीखने का प्रयास करेंगे।

धनु राशि
आपको घर-परिवार में अपमान झेलना पड़ सकता है। अनावश्यक मुद्दों के कारण घर मे बहसबाजी हो सकती है। महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर जल्दबाजी न करें। यदि आप विदेश यात्रा कर रहे हैं तो कृपया अपने जरूरी दस्तावेजों को साथ रखें। आंखों में दर्द और जलन की समस्या सकती है।

मकर राशि
मित्रों की मदद से बिजनेस में बड़ा लाभ होगा। कारोबारी गतिविधियों में तेजी आएगी। किसी अच्छी आदत को अपनाने का संकल्प ले सकते हैं। बीमार लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। निर्यात संबंधी कार्यों में बड़ी डील हो सकती है। बच्चों को जिद्दी न बनायें। उन्हें अनुशासन के दायरे में रखें।

कुंभ राशि
आज का दिन व्यापार के लिये अनुकूल है। सरकारी कार्यों की उलझनें दूर होंगी। अधिकारी वर्ग से आपको प्रोत्साहन व शाबाशी मिल सकती है। घर-परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। प्रेमी जन को प्रपोज कर सकते हैं। लेकिन खर्चों को लेकर सावधान रहें। आपको ऐसे खर्चे करने पड़ सकते हैं, जिसके लिये आपका बजट पर्याप्त नहीं है।

मीन राशि
चिड़चिड़ेपन के कारण लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। विदेश यात्रा की रुकावटें दूर होंगी। संतान का मनोबल बढ़ाने की कोशिश करें। महिलाओं को अपने सहकर्मियों से सावधान रहना चाहिये। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द लेंगे। आशा से अधिक धन लाभ होगा।