आज का राशिफल: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे..….

मंगलवार,26 अप्रैल 2022
मेष राशि
आज कुछ खास लोगों के साथ जान पहचान बढ़ेगी। आपसी बातचीत से आपको कई जानकारियां मिलेंगी। पारिवारिक और सामाजिक सभी काम योजनाबद्ध तथा अनुशासित तरीके से व्यवस्थित करें, निश्चित ही आप सफल होंगे। अपने व्यक्तिगत मामलों को सार्वजनिक ना करें ना ही किसी से शेयर करें। वरना आपको किसी प्रकार का धोखा भी मिल सकता है। यह समय बहुत अधिक मेहनत करने का है। आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दें। व्यापार बढ़ाने के लिए चल रही कोशिशों में सफलता मिलने की उम्मीद है। नजदीकी और अनुभवी दोस्त से नई जानकारी मिलेगी, जो आपके बिजनेस के लिए बहुत फायदेमंद रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय शांति पूर्ण रहेगा। घर तथा व्यवसाय दोनों में सामंजस्य बनाकर रखने का प्रयास करेंगे और सफल भी रहेंगे। लव पार्टनर के साथ मुलाकात का अवसर मिलेगा।
वृष राशि
विद्यार्थियों और युवाओं को अपने भविष्य को लेकर कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। समय अनुकूल है और आपको उचित परिणाम भी हासिल होंगे। सामाजिक तथा धार्मिक संस्थाओं में समय व्यतीत करने तथा उचित योगदान देने से आपको खुशी और नई ऊर्जा महसूस होगी। यह समय धैर्य और शांति से व्यतीत करने का है। अगर किसी पारिवारिक सदस्य के विवाहित जीवन में विघटन जैसी स्थिति बन रही है, तो इसकी वजह से परिवार में कुछ तनाव व्याप्त रहेगा, परंतु आपका सुझाव व सहयोग स्थिति को काफी हद तक संभाल सकता है। निजी व्यस्तता के कारण कार्यक्षेत्र में ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। फोन कॉल को नजरअंदाज न करें। इनसे आपको कोई महत्वपूर्ण ऑर्डर मिल सकता है। लेन-देन संबंधी मामले स्थगित रखें। कोई कोर्ट संबंधी मामला आज सुलझ सकता है। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारी समझकर घर के कार्यों में हाथ बटाएंगे।
मिथुन राशि
आज पिछले कुछ समय से चल रही घरेलू परेशानियों का समाधान मिलेगा। आपके सौम्य तथा संतुलित विचारों की वजह से घर परिवार में भी उचित सामंजस्य बना रहेगा।
आज बाहरी गतिविधियों को स्थगित रखें तथा अधिकतम समय घर में ही व्यतीत करने का प्रयास करें। बच्चों की किसी गलत गतिविधि के कारण आपको तनाव व क्रोध हो सकता है, परंतु उसकी गलतियों को शांतिपूर्ण तरीके से सुधार करने की कोशिश करें। इससे स्थितियों में जल्दी सुधार आएगा। व्यावसायिक गतिविधियों में छोटी सी लापरवाही नुकसानदेह साबित हो सकती है। सभी गतिविधियों पर निगरानी रखनी बहुत जरूरी है। काम ज्यादा होने से नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त समय देना पड़ेगा। जीवन साथी के साथ भावनात्मक संबंध और मजबूत होंगे। प्रेम संबंधों में भी और अधिक नज़दीकिया आएंगी। गर्मी और लू से अपना बचाव रखें। हल्का और सुपाच्य भोजन ग्रहण करें।
कर्क राशि
आज अधिकतर समय बाहर की गतिविधियों पर तथा दोस्तों के साथ व्यतीत होगा और आपको कई नई जानकारियां हासिल होंगी। योजनाबद्ध तरीके से अपनी कार्यप्रणाली को व्यवस्थित करें। युवाओं को अपने प्रयासों के अनुरूप बेहतर परिणाम भी मिलेंगे। कभी-कभी आपकी लापरवाही की वजह से कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। इस समय अपने आप में विश्वास बना कर रखना जरूरी है। क्रोध और चिड़चिड़ापन जैसे स्वभाव को हावी ना होने दें। फाइनेंस संबंधी कार्यों में सावधानी बरतें। व्यावसायिक गतिविधियों में अपने फैसलों को ही तवज्जो देना चाहिए, क्योंकि दूसरों की सलाह आपके लिए गलत साबित भी हो सकती है। सरकारी नौकरीपेशा लोगों का काम बढ़ सकता है। अधिकारियों पर दबाव भी बना रहेगा।
परिवार में सुख शांति पूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मौका मिल सकता है। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी ना होने दें, क्योंकि इसका असर आपकी कार्य क्षमता पर पड़ सकता है।
सिंह राशि
आज फंसा हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। कुछ समय घर के बड़े बुजुर्गों तथा वरिष्ठ व्यक्तियों के साथ भी व्यतीत करें। आपको उनके अनुभवों से कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी तथा उनके आशीर्वाद और स्नेह की सुखद अनुभूति होगी।
कहीं भी निवेश करने से पहले उससे संबंधित उचित जानकारी अवश्य हासिल करें। स्वास्थ्य में हल्की फुल्की परेशानी रहने की वजह से आपके कुछ काम अधूरे रह सकते हैं, परंतु इसकी वजह से तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें। उचित आराम लें। व्यावसायिक समस्याओं से राहत पाने के लिए कुछ गलत प्रवृत्ति के कार्यों की तरफ रुझान हो सकता है इसलिए सावधान रहें और धैर्य बनाकर रखें। आर्थिक स्थिति सामान्य ही बनी रहेगी। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को अचानक ही कहीं ड्यूटी देने का ऑर्डर मिलेगा। परिवार में सुख शांति का माहौल बनेगा। विपरीत लिंगी मित्रों से मेल मुलाकात परिवार में कुछ मुश्किलें उत्पन्न कर सकते हैं।
कन्या राशि
घर में संबंधियों के आगमन से चहल-पहल भरा माहौल रहेगा तथा कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान भी रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश करने या वाहन खरीदने संबंधी योजनाएं बन रही हैं, तो आज उसके लिए उचित समय है। बच्चों की समस्याओं के निवारण में उनका सहयोग अवश्य करें। अगर घर का माहौल शांतिपूर्ण रखना है तो किसी भी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने घर पर ना होने दें, चाहे वह नजदीकी रिश्तेदार ही क्यों ना हो। कारोबार में नई पार्टी के साथ व्यावसायिक संबंध बन सकते हैं। पब्लिक डीलिंग और अच्छे दोस्तों के साथ संबंध और मजबूत करें। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में विशेष रूप से उपलब्धियां हासिल होंगी। पति-पत्नी का आपसी सहयोग घर के वातावरण को खुशनुमा बनाकर रखेगा। प्रेम संबंध भी मर्यादित और मधुर रहेंगे।
तुला राशि
संतुलित दिनचर्या और व्यवहार आपको अपने व्यक्तित्व को और निखारने में मदद करेगा। कोई कोर्ट केस संबंधी गतिविधियां चल रही हैं तो उनमें सफलता मिलने की पूरी संभावना है। बच्चे की किलकारी से संबंधित कोई शुभ सूचना मिलने की संभावना है। रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास ना करें। किसी नजदीकी रिश्तेदार या घनिष्ठ मित्र से संबंधित कोई अप्रिय सूचना मिलने से मन में उदासी रहेगी। किसी धार्मिक स्थल पर या एकांत में समय व्यतीत करने से आपको इस समस्या से राहत भी मिलेगी।
व्यवसाय में कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाएं। इससे मार्केट में आपको एक अलग पहचान हासिल होगी तथा कार्यों में वृद्धि भी होगी। युवा वर्ग आज भी ऑनलाइन प्रोफेशनल जानकारियां पाने में व्यस्त रहेंगे, क्योंकि उन्हें अपना टारगेट पूरा करने में बहुत अधिक मेहनत की आवश्यकता लग रही है। दांपत्य जीवन सुखद और सौहार्दपूर्ण रहेगा, परंतु बच्चों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखना अति आवश्यक है।
वृश्चिक राशि
आज मन मुताबिक तरीके से कोई कार्य बन जाने के कारण तनावमुक्त महसूस करेंगे। राजनीतिक और सामाजिक दायरा बढ़ेगा। यह संपर्क सूत्र आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। पॉलिसी में निवेश करने की इच्छा है, तो समय अनुकूल है। युवा वर्ग गलत आदतों और संगति से दूरी बनाकर रखें, वरना इसका प्रभाव आपकी कार्य क्षमता पर पड़ेगा। कभी-कभी काम का अत्यधिक बोझ आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन ला सकता है। अपने काम को दूसरों के साथ बांटना सीखें तथा धैर्य बनाकर रखें। व्यवसाय में बदलाव संबंधी जो योजनाएं बना रहे हैं, उन पर पूरी मेहनत करें। क्योंकि ये बदलाव आपके बिजनेस को नई दिशा देंगे। व्यावसायिक स्थल पर दिशाओं का उचित प्रबंधन करें। वास्तु सम्मत नियमों पर ध्यान दें। इससे सकारात्मक ऊर्जा आएगी। पारिवारिक सदस्यों के बीच सामंजस्य भी बना रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में उलझने की वजाय अपने कार्यों पर ध्यान दें।
धनु राशि
व्यस्तता के बावजूद कुछ समय अपने रुचि पूर्व तथा मन मुताबिक कार्यों के लिए भी जरूर निकालें, इससे पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से राहत मिलेगी। कोई भवन निर्माण संबंधी काम रुका है, तो दोबारा शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। अपने मनोबल और आत्मविश्वास में कमीं ना आने दें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर विश्वास ना करें। उसके द्वारा परिवार के आपसी संबंधों में गलतफहमी और मानहानि जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। उधारी संबंधी लेनदेन की स्थिति से दूर रहें। आज कार्य क्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, इस समय सूझबूझ और दूरदर्शिता से काम लें। आप इन परेशानियों से निकलने में जरूर सफल होंगे। हालांकि व्यवसाय स्थल की कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव आएगा, जिससे वहां का सकारात्मक माहौल बनेगा। पारिवारिक सदस्यों का आपसी सामंजस्य घर में सुख-शांति और अनुशासन बनाकर रखेगा।
मकर राशि
आज घर में शांतिपूर्ण माहौल व्याप्त रहेगा। अनुशासन बनाकर रखने में आप का विशेष प्रयास होगा। संतान का किसी मनपसंद स्थान पर एडमिशन हो जाने से राहत मिलेगी। विद्यार्थी व युवा वर्ग दोस्तों के साथ घूमने फिरने में समय व्यर्थ ना करके पारिवारिक सदस्यों के साथ भी समय व्यतीत करें। इस समय किसी भी लेनदेन संबंधी कार्यों में पैसा ना लगाएं, क्योंकि नुकसान की संभावनाएं बनी हुई हैं।
कारोबार में फोन या मीडिया के जरिये कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी, जो कि बहुत फायदेमंद रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। अगर पार्टनरशिप संबंधी योजना बन रही है तो अभी उससे संबंधित और अधिक विचार विमर्श करने की जरूरत है। विपरीत लिंगी मित्रों से मेल मुलाकात करते समय मर्यादा का ध्यान अवश्य रखें। प्रेम संबंधों को परिवार के समक्ष उजागर करने के लिए समय उत्तम है। अत्यधिक थकान की वजह से अनिद्रा और बदन दर्द की शिकायत रहेगी, जिसका प्रभाव आप की कार्य क्षमता पर भी पड़ सकता है।
कुंभ राशि
आप जीवन को सकारात्मक नजरिए से देखने का प्रयास कर रहे हैं जो कि एक बेहतरीन उपलब्धि है। धर्म-कर्म तथा आध्यात्म के प्रति बढ़ता हुआ आपका विश्वास आपको शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा। बच्चे भी इस समय पूर्ण रूप से अनुशासित तथा पढ़ाई के प्रति एकाग्र चित्त रहेंगे।
कोई मनोरंजक यात्रा संबंधी प्रोग्राम बन रहा है तो फिलहाल कुछ समय के लिए टालना उचित है। इस समय किसी पर भी अधिक विश्वास ना करके अपनी ही कार्य क्षमता तथा योग्यता के अनुरूप कार्य करें। कुछ नुकसान होने जैसी स्थिति भी बन रही है, इसलिए सावधान रहें। आज कार्य क्षेत्र में किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज न करें। महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। गतिविधियां सामान्य ही रहेंगी। परंतु परेशान होने की बजाय धैर्य बनाकर रखें। सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर कोई खास अथॉरिटी आने की वजह से अतिरिक्त समय देना पड़ेगा। पारिवारिक सदस्यों का एक दूसरे के प्रति उचित सामंजस्य का भाव रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
मीन राशि
आज दिन की शुरुआत ही किसी सुखद समाचार से होगी। हालांकि दोपहर बाद कुछ परेशानियां भी आ सकती हैं। धार्मिक स्थल या एकांत में आत्म अवलोकन करने से आपके अंदर उर्जा व आत्मविश्वास का भरपूर संचार होगा। बच्चों की समस्या में उनका सहयोग करना, उन्हें संबल प्रदान करेगा। आर्थिक स्थिति कुछ कमजोर रहेगी। तनाव लेने की बजाय उचित समय का इंतजार करें। किसी नजदीकी मित्र या पड़ोसी के साथ छोटी सी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, परंतु क्रोध की अपेक्षा धैर्य और संयम से काम लेना समस्या को सुलझा भी देगा। व्यावसायिक भविष्य संबंधी योजनाओं पर अमल करने का भी समय उचित है। आप अपनी जी तोड़ मेहनत व परिश्रम द्वारा काफी हद तक सकारात्मक परिणाम हासिल करने में सक्षम रहेंगे। अगर लोन अथवा उधार लेने की स्थिति बन रही है तो लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन अवश्य लें। पारिवारिक सदस्यों का एक दूसरे के प्रति प्रेम और सम्मान बना रहेगा तथा घर में खुशनुमा वातावरण रहेगा।