आज का राशिफल: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे..….

सोमवार,9 मई 2022
मेष राशि
आज कई तरह की गतिविधियों में दिन व्यतीत होगा। प्रभावशाली लोगों से मेल मिलाप नई ऊर्जा प्रदान करेगा। लक्ष्य प्राप्ति में किसी निकट संबंधी का भी सहयोग प्राप्त होगा। ज्ञान विज्ञान के क्षेत्र में विद्यार्थियों की रुचि रहेगी। साथ ही लक्ष्य हासिल करने में किसी खास व्यक्ति का सहयोग भी मिलेगा। आर्थिक स्थिति में चल रही उठापटक की वजह से चिंता भी बनी रहेगी। ऐसा महसूस होगा कि जैसे परिस्थितियां आपके हाथ से निकलती जा रही हैं।इस समय धैर्य और संयम ही रखना उचित है। व्यस्तता की वजह से स्वयं पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे।
बिजनेस में इस समय काम संबंधी मामलों में कुछ बदलाव होंगे जो कि सकारात्मक रहेंगे। महत्वपूर्ण योजनाओं पर काम करना आपको लक्ष्य के करीब ले जाएगा। नौकरीपेशा लोगों को मन मुताबिक प्रोजेक्ट पाने से खुशी मिलेगी। घर में किसी मुद्दे को लेकर कुछ वाद विवाद की स्थिति बन सकती है। माहौल को उचित बनाने के लिए कुछ मनोरंजन व डिनर संबंधी प्रोग्राम बनाएं। गले में किसी प्रकार का इन्फेक्शन और खांसी, जुकाम परेशान करेगा। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।
वृष राशि
आपका कर्म प्रधान होना स्वतः ही आपके भाग्य का भी निर्माण करेगा। परंतु अपने मान-सम्मान और आदर्शों से किसी भी तरह का समझौता ना करें। समय आने पर आपकी समस्याएं आसानी से हल भी हो जाएंगी। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक आयोजन का दायित्व भी आप पर रहेगा। कुछ समय परिवारिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए भी जरूर दें। हालांकि व्यक्तिगत कार्यों में अत्यधिक व्यस्तता की वजह से आप अपने परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे, जिसकी वजह से परिजनों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।अभी स्थिति सामान्य ही रहेगी। पार्टनरशिप संबंधी व्यावसायिक कार्यों में पारदर्शिता जरूर रखें। काम की गति धीमी रहेगी, धीरे-धीरे परिस्थितियां सुधर जाएंगी। नौकरी में स्त्री वर्ग को विशेष सफलता हासिल होगी। पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। दोस्तों के साथ व्यर्थ के घूमने-फिरने में समय नष्ट ना करें। यूरिन संबंधी इंफेक्शन व सूजन जैसी परेशानी होने की आशंका है। इस समय अपनी बहुत ज्यादा देखभाल की आवश्यकता है।
मिथुन राशि
प्रॉपर्टी के क्रय विक्रय संबंधी कुछ कार्य चल रहे हैं, तो उचित लाभ होने की संभावना है। आध्यात्म तथा ज्योतिष जैसे विषयों को जानने के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। आपको उत्तम जानकारी भी हासिल होगी। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में आप प्रयासरत रहेंगे।
वक्त के अनुसार खुद में भी बदलाव लाना जरूरी है। आपका बहुत अधिक अनुशासित व्यवहार पारिवारिक जनों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। कभी-कभी संतान का नकारात्मक व्यवहार भी परेशानी का कारण बनेगा।
ज्यादातर समय मार्केटिंग और बाहर की गतिविधियों को पूरा करने में ही बीत जाएगा। आर्थिक रूप से इसके अच्छे नतीजे भी हासिल होंगे। सरकारी सेवारत व्यक्ति किसी प्रकार की समस्या में फंस सकते हैं। इसलिए सावधान रहें। वैवाहिक जीवन में बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप ना होने दें। वरना आपसी संबंधों में तनाव उत्पन्न हो सकता है और सामाजिक मानहानि की भी आशंका है। किसी पुरानी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी। जांच संबंधी रिपोर्ट्स आदि ठीक आने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
कर्क राशि
फालतू कामों से ध्यान हटाकर आत्म अवलोकन की कोशिश करें, जिससे आपको बहुत शांति और तनाव से मुक्ति मिलेगी। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात करने तथा सामाजिक सक्रियता बढ़ाने से आपको बेहतरीन उपलब्धियां हासिल होंगी। तुरंत निर्णय लेने का प्रयास करें। किसी किसी समय बहुत अधिक सोच-विचार करने से कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। युवा वर्ग को किसी वजह से कैरियर संबंधी योजनाओं को अभी टालना पड़ सकता है, परंतु निराशा और तनाव हावी ना होने दें। कारोबारी मामलों के लिए ग्रह स्थिति अनुकूल हुई है। अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए समय उत्तम है। साझेदारी संबंधी व्यवसाय गतिविधियां भी सुचारू रूप से चलती रहेंगी। ऑफिशियल यात्रा भी संभव है।
दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। मित्रों से मुलाकात तथा आपसी मेलजोल संबंधों में और अधिक निकटता लाएगा।
वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखें। हालांकि पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत से राहत मिलेगी।
सिंह राशि
कोई भी कार्य शुरू करने से पहले उसकी उचित रूपरेखा बनाएं। इससे आप सुचारू रूप से अंजाम दे पाएंगे। दूसरों की गलतियों को माफ करना तथा रिश्तों को सहज बनाकर रखना इस राशि वालों की विशेषता है। आपका परिवार तथा समाज में वर्चस्व बना रहेगा। बाहरी गतिविधियों में जरूरत से ज्यादा समय ना दें। ऐसा करने की वजह से आपके अपने व्यक्तिगत काम अटक जाएंगे। बच्चों पर अधिक रोक-टोक ना लगाएं, क्योंकि इसकी वजह से घर की व्यवस्था बिगड़ सकती है। कभी-कभी अकारण ही आपका गुस्सा आपके लिए भी नुकसानदेह रहेगा।
पुरानी प्रॉपर्टी के सेल परचेज से संबंधित व्यवसाय में महत्वपूर्ण डील होना संभव है। किसी के साथ पार्टनरशिप की योजना बनाते समय पहले अच्छी तरह विचार-विमर्श अवश्य कर लें। नौकरी पेशा व्यक्तियों के ऑफिस का माहौल खुशनुमा व तनाव मुक्त रहेगा। वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। ध्यान रखें कि विवाहेत्तर संबंध का असर आपकी सामाजिक छवि को खराब कर सकता है। गैस व कब्ज की दिक्कत से परेशान रहेंगे। खानपान व दिनचर्या को व्यवस्थित रखना आवश्यक है।
कन्या राशि
कार्यों के उचित परिणाम के लिए सहज तरीके से सोच-समझकर पूरा करने की कोशिश करें। इससे आपके कार्य सुगमता से बनते जाएंगे। कोई रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है, इसलिए प्रयासरत रहें। घर में मरम्मत संबंधी कार्यों की भी योजनाएं बनेंगी।
किसी-किसी समय जल्दबाजी अथवा लापरवाही की वजह से कुछ काम अधूरे रह जाएंगे। घर की व्यवस्था को उचित बनाए रखने के लिए कठोर निर्णय ना लें, बल्कि धैर्यपूर्वक समस्याओं को सुलझाने का प्रयत्न करें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर जरूर ध्यान दें। व्यवसाय को लेकर भविष्य संबंधी किसी भी योजना पर अभी ध्यान ना दें। पेमेंट को समय पर कलेक्ट कर लें, अभी और ज्यादा टालना उचित नहीं है। वर्किंग महिलाएं अपने कार्य को लेकर कुछ तनावग्रस्त रहेंगी, इसलिए कोई भी निर्णय सोच-समझकर ही लें। परिवार में किसी मुद्दे को लेकर कुछ बहस हो सकती है। युवा वर्ग अपने प्रेम संबंधों के प्रति गंभीर और ईमानदार रहें। खांसी, जुकाम जैसी परेशानी को बढ़ने ना दें। लापरवाही ना करके अपना उचित इलाज अवश्य लें।
तुला राशि
पिछले कुछ समय से किसी कार्य को लेकर चल रहे प्रयासों में सफलता मिलेगी। अगर कोई सरकारी काम रुका हुआ है तो आज हल करने का उत्तम समय है। घरेलू तथा कामकाजी महिलाएं अपने घर परिवार के प्रति जिम्मेदारियों को सुचारू रूप से निभाने में सक्षम रहेंगी। फिजूलखर्ची पर यथासंभव कटौती करने का प्रयास करें। नकारात्मक प्रवृत्ति के कुछ लोग आपकी आलोचना या निंदा करेंगे, परंतु चिंता ना करें आपका अहित नहीं होगा। पड़ोसियों से संबंध खराब ना होने दें। कोई व्यावसायिक काम रुका हुआ है, किसी शुभचिंतक की सहायता से संपन्न हो जाएगा। आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी। इस समय कर्मचारियों का भी उचित सहयोग बना रहेगा। ऑफिस के माहौल में किसी प्रकार की राजनीति चल सकती है। पति-पत्नी के बीच वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। बेहतर होगा कि घर की बात बाहर ना जाए। आपस में बैठकर ही बातचीत करने से समस्या सुलझ जाएगी।स्वास्थ्य के प्रति सचेत तथा सावधान रहना जरूरी है। जरा सी लापरवाही आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है।
वृश्चिक राशि
कुछ समय किसी शांतिपूर्ण स्थल पर जरूर व्यतीत करें, इससे आपको मानसिक और शारीरिक ऊर्जा मिलेगी। आज अधिकतर समय पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में व्यतीत होगा। आध्यात्मिक गतिविधियों में भी रुझान बढ़ेगा। आप पूरी शिद्दत से काम पूरा करने की कोशिश करेंगे।
नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। बैंकिंग कार्य में किसी बात की रुकावट आने की वजह से मन में झुंझलाहट रहेगी। आर्थिक मामलों में भी हाथ तंग हो सकता है परंतु किसी से उधार पैसा ना लें। इस समय धैर्य और विवेक द्वारा स्थितियों का अवलोकन करें। कारोबारी स्थिति बेहतर होगी। अधिकतर काम समय पर पूर्ण भी हो जाएंगे। छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं, परंतु आप अपनी प्रतिभा द्वारा उनका निवारण करने में सक्षम रहेंगे। ऑफिस में चापलूस लोगों के प्रभाव में ना आकर अपने कार्य पर ही ध्यान दें। पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों से काफी हद तक राहत मिलेगी। अपने ऊपर अत्यधिक कार्यभार ना लें। एसिडिटी की समस्या से बचने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का इस्तेमाल करें।
धनु राशि
घर में नजदीकी लोगों के आगमन से मनोरंजन व उत्साह भरा माहौल रहेगा। कोई धार्मिक आयोजन का प्रोग्राम भी बन सकता है। इस समय प्रॉपर्टी से संबंधित कोई खरीद-फरोख्त की योजना बन रही है तो उस पर अमल करने के लिए उचित समय है। ध्यान रखें कि आलस और बहुत अधिक सोच-विचार करने से कोई बेहतरीन मौका भी हाथ से निकल सकता है। चुस्त-दुरुस्त बने रहें। अनजान लोगों पर अधिक भरोसा ना करें, आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है। अपनी योजनाओं व गतिविधियों को किसी के साथ भी शेयर ना करें। वर्तमान समय उपलब्धियों वाला है। इस समय अपनी पूरी मेहनत व ऊर्जा अपने कार्यों के प्रति लगा दें। आय के स्त्रोतों में वृद्धि होगी। योजनाबद्ध तरीके से कार्यों को संपन्न करें, सभी कार्य व्यवस्थित रूप से पूरे होते जाएंगे। ऑफिस में कोई भी काम को आगे के लिए मत टालें।
जीवनसाथी अथवा पारिवारिक लोगों की सलाह लेना आपके लिए लाभदायक साबित होगा। प्रेम संबंध भी भावुकता पूर्ण रहेंगे। छोटी सी स्वास्थ्य संबंधी समस्या को भी गंभीरता से लें। छाती से संबंधित कुछ विकार उत्पन्न हो सकते हैं। अपनी जीवनशैली को सुव्यवस्थित रखें।
मकर राशि
संतान से संबंधित जिस कार्य के लिए प्रयासरत थे, आज वह तरीके से संपन्न हो जाएगा। पिछले कुछ समय से जो लोग आपके खिलाफ थे, वही आज आपके पक्ष में आएंगे। इस समय अपनी प्रतिभा को पहचानें और पूरी ऊर्जा के साथ अपनी दिनचर्या व कार्यप्रणाली पर ध्यान केंद्रित रखें।
इस बात का भी ध्यान रखिए कि दूसरों के मामले सुलझाने के चक्कर में आप अपने कार्यों में रुकावटें डाल देंगे। आपके सरल स्वभाव का कुछ लोग नाजायज फायदा उठा सकते हैं। दिखावे की प्रवृत्ति से भी दूर रहें। आज कार्यस्थल पर कर्मचारियों अथवा स्टाफ के बीच कुछ वाद विवाद जैसी स्थिति बनेगी। इस समय अपने गुस्से व आक्रोश पर काबू रखना आवश्यक है। नौकरी पेशा लोगों के लिए जल्दी स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं परंतु किसी भी प्रकार के राजनीतिक प्रभाव में ना आएं। आपकी समस्याओं को सुलझाने में जीवन साथी तथा पारिवारिक सदस्यों का पूरा सहयोग रहेगा तथा आपसी संबंध भी सौहार्दपूर्ण बने रहेंगे।
बदलते मौसम से अपना बचाव रखिए। खांसी, जुकाम जैसी एलर्जी होने की आशंका है।
कुंभ राशि
अचानक ही किसी व्यक्ति से मुलाकात तरक्की के अवसर बनाएगी तथा लाभदायक मुद्दों पर भी विचार विमर्श होगा। किसी धार्मिक संस्था के साथ उनकी गतिविधियों में सहयोग करना आप के मान-सम्मान को बढ़ाएगा। आपके व्यक्तित्व में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। जल्दबाजी में लिए गए फैसले गलत भी हो सकते हैं। अपने व्यक्तिगत कार्यों में किसी बाहरी व्यक्ति को शामिल ना करें और कोई भी योजना बनाने से पहले उस पर पुनर्विचार करना भी आवश्यक है। विद्यार्थी व्यर्थ की बातों में ध्यान देकर अपनी पढ़ाई के साथ कोई भी समझौता ना करें। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में कार्य संबंधी नीतियों पर कुछ बदलाव संबंधी योजनाएं बनेंगी, जो कि भविष्य में बहुत अधिक फायदेमंद साबित होने वाली हैं। ऑफिस में अपने दस्तावेज को बहुत अधिक संभाल कर रखें। लापरवाही की वजह से कोई कार्यवाही भी हो सकती है। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंध में सामंजस्य का कुछ अभाव रह सकता। इस समय सर्वाइकल तथा जोड़ों में दर्द जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। बढ़ती गर्मी से अपना बचाव रखें।
मीन राशि
सामाजिक दायरा बढ़ेगा तथा नए संपर्क भी बनेंगे। प्रॉपर्टी या अन्य कोई कार्य रुका हुआ है, तो किसी राजनैतिक व्यक्ति की मदद से हल भी हो सकता है। आप अपनी फिटनेस को लेकर भी गंभीर रहेंगे। सोसाइटी से संबंधित किसी विवादित मामले में आपका प्रस्ताव निर्णायक रहेगा। कोई भी पेपर वर्क करते समय जल्दबाजी ना करें तथा उसे अच्छी तरह स्टडी कर लें। आपके बनते काम में अक्सर रुकावटें आने का कारण आपका आलस तथा लापरवाही होती है। अपने इन अवगुणों पर रोक लगाएं।
कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों को स्टाफ की लापरवाही नुकसान दे सकती है। इसलिए आपकी उपस्थिति और एकाग्रता जरूरी है। काम को कल पर ना डालकर उचित समय में ही शुरु कर दें, अवश्य ही सफलता प्राप्त होगी।
घर का वातावरण मंगलमय बना रहेगा। मित्रों के साथ मेल मुलाकात होगी तथा खुशनुमा समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। गलत खानपान की वजह से पेट कुछ खराब रह सकता है। मौसमी चीजों को भी अपने भोजन में शामिल करें।