आज का राशिफल: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे..….

ख़बर शेयर करें 👉

शनिवार,14 मई 2022
मेष राशि

दिन व्यस्तता वाला रहेगा। मेहनत ज्यादा रहेगी। उसके नतीजे भी अच्छे रहेंगे। काफी समय से कोई रुका हुआ कार्य भी आज हल हो सकता है, जिससे आप पुनः सकारात्मक होकर अपने कार्यों के प्रति ध्यान दे पाएंगे। भाग्य भरोसे रहने जैसा स्वभाव होने के कारण अच्छे अवसर गवां सकते हैं। सभी कार्य में सफल होने के लिए अत्यधिक मेहनत की भी जरूरत है। आपके अपने ही कुछ लोग जलन की भावना से आपकी बुराइयां और गलतफहमी उत्पन्न करेंगे। इन बातों पर ध्यान ना दें। व्यवसाय में बेहतरीन लाभ होने की संभावना है। आप जिस काम को जटिल समझकर छोड़ रहे थे, उस पर दोबारा काम शुरू करें। इसमें उचित सफलता मिलेगी। ऑफिस का माहौल तनाव मुक्त रहेगा। लंबित पड़े हुए सरकारी मामले भी हल होंगे।पारिवारिक सदस्यों का आपसी तालमेल व सामंजस्य उचित बना रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान रखें।

वृष राशि
घर में संबंधियों के आगमन से खुशी भरा माहौल रहेगा। आपकी मानसिक स्थिति बहुत ही सकारात्मक रहेगी। सिर्फ अपनी आंतरिक शक्तियों को महसूस करने की जरूरत है। संतान की समस्याओं को सुलझाने में भी समय व्यतीत होगा।अपने व्यक्तिगत मामलों में किसी का भी हस्तक्षेप ना होने दें और ना ही किसी पर अधिक विश्वास करें। आपका जल्दबाजी में लिया गया कोई निर्णय गलत हो सकता है। अपने फैसलों को ही महत्व दें। अहंकार और जिद में आकर कोई फायदेमंद उपलब्धि गंवा सकते हैं। व्यावसायिक मामलों में अतिरिक्त खर्चों की वजह से परेशानी रह सकती है। आर्थिक मामलों में भी किसी कर्मचारी तथा सहयोगी पर भरोसा ना करें। सभी निर्णय खुद ही लेना बेहतर रहेगा। ऑफिशियल यात्रा संभव है। आपके परिजनों का आपको पूर्ण सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों में निराशा का मुंह देखना पड़ सकता है।

मिथुन राशि
ग्रह स्थिति उत्तम बनी हुई है। आपको बेहतरीन सफलता मिलने वाली है। सोच-समझकर निर्णय लें। बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन भी आपके लिए सहायक रहेगा। सिर्फ कल्पनाओं की दुनिया से निकलकर यथार्थ के धरातल पर आने की जरूरत है। फाइनेंस को लेकर आपके पास कोई योजना है तो उससे संबंधित और अधिक जानकारी हासिल करना आवश्यक है। आपके साथ धोखा होने की स्थिति बन रही है। संयुक्त परिवार में छोटी-मोटी बातों को लेकर कुछ मनमुटाव जैसी स्थिति रह सकती है। व्यापारिक नजरिये से परिस्थितियां अनुकूल हैं। इसलिए अपना पूरा ध्यान अपने व्यवसाय पर केंद्रित रखें। शेयर्स तथा तेजी मंदी से ताल्लुक रखने वाले लोग सावधान रहें। निवेश संबंधी गतिविधियों को करते समय किसी अनुभवी व्यक्ति से परामर्श अवश्य लें। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नज़दीकियां बनी रहेंगी।

कर्क राशि
समय अनुसार कोई खास कार्य पूरा होने से सुकून रहेगा। मानसिक सुख शांति बनी रहेगी। विद्यार्थियों तथा युवाओं का अपने खास मित्रों तथा गुरुजनों के सानिध्य में भी समय व्यतीत होगा। मन में चल रही कोई उहापोह भी समाप्त होगी। यह भी ध्यान रखें कि जिन कार्यों को आप सहज और सरल समझ रहे थे, उनमें कुछ मुश्किलें भी आएंगी। नकारात्मक विचारों की वजह से आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। कुछ समय मनन और चिंतन में भी जरूर व्यतीत करें।
सरकारी कार्यों से जुड़े कारोबारी गतिविधियों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में भी उचित परिणाम मिलेंगे। फाइनेंस अथवा वित्तीय मामलों में बहुत अधिक सोच-समझकर निर्णय लेने की जरूरत है। नौकरी में बॉस व अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। व्यक्तिगत व्यस्तता के बावजूद घर परिवार के लिए भी समय जरूर निकालें। घर में कोई मांगलिक आयोजन भी संभव है।

सिंह राशि
कुछ समय से चल रही अत्यधिक व्यस्तता की वजह से उत्साहहीन महसूस करेंगे। दिनचर्या में कुछ नयापन लाने की कोशिश करें। घर के किसी सदस्य के विवाह संबंधित तैयारियों की प्लानिंग भी होगी तथा शॉपिंग आदि में खुशनुमा दिन व्यतीत होगा। किसी के साथ भी वार्तालाप करते समय बातों में ना आएं और बिना बात किसी से भी उलझें नहीं। अपने गुस्से और वाणी पर काबू रखें, अन्यथा वाद-विवाद लड़ाई लड़ाई झगड़े जैसी स्थिति बन सकती हैं। अपनी सूझबूझ द्वारा ही कोई कदम उठाएं। व्यवसाय में परिस्थितियां काफी हद तक आप के पक्ष में रहेंगी। राजकीय कार्यों में भी सफलता के योग बन रहे हैं। युवाओं को जॉब संबंधी कोई शुभ सूचना मिल सकती है, परंतु इस समय अपनी व्यावसायिक गतिविधियों को सीक्रेट रखना ज्यादा जरूरी है। पारिवारिक गतिविधियों में अपना योगदान देने से संबंध मधुर बने रहेंगे। प्रेम संबंधों की वजह से अपने कैरियर के साथ समझौता ना करें।

कन्या राशि
व्यस्तता भरी दिनचर्या रहेगी। व्यक्तिगत कार्यों के लिए तो वक्त ही नहीं मिल पाएगा। रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए अपने अहम को छोड़ना होगा। इससे संबंधों में मधुरता आएगी। युवाओं की करियर संबंधी चिंता भी दूर होगी। अकस्मात ही कोई बड़ा खर्चा सामने आ सकता है। बजट का ध्यान रखें तथा किसी भी तरह की यात्रा से परहेज करें, कष्टदायक रह सकती है। कोई वाद-विवाद जैसी स्थिति बनने से वातावरण नकारात्मक भी हो सकता है, परंतु आपसी सूझबूझ से समस्या का समाधान भी निकल आएगा। कारोबार में कोई नई उपलब्धि आपकी प्रतीक्षा कर रही है। कुछ खास योजनाएं भी बनेंगी। मार्केटिंग संबंधी कार्यों को भी प्राथमिकता दें। नौकरी में छोटी-मोटी परेशानियां बनी रहेंगी। सिर्फ ध्यान रखें कि नौकरी अथवा व्यापार में क्रोध आपका शत्रु बन सकता है। पारिवारिक सुख शांति के लिहाज से समय उत्तम है। प्रेम संबंधों में गलतफहमी ना आने दें। चोट अथवा दुर्घटना के आसार बन रहे हैं। वाहन भी सावधानी से चलाएं।

तुला राशि
धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में आपका रुझान बढ़ेगा। आप अपने अंदर शांति और पॉजिटिव ऊर्जा महसूस करेंगे। घर के नवीनीकरण अथवा रखरखाव संबंधी कार्यों में व्यस्तता रहेगी। वास्तु संबंधी नियमों का भी जरूर पालन करें। दूसरों के मामले में अपना हस्तक्षेप ना करें और ना ही बिन मांगे सलाह दें। वरना आप खुद ही किसी मुसीबत में पड़ जाएंगे। घर के वरिष्ठ तथा अनुभवी की सलाह और मार्गदर्शन को भी अपने जीवन में अमल करें। व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से कार्य क्षेत्र में समय ज्यादा व्यतीत नहीं कर पाएंगे। फोन और ऑनलाइन गतिविधियों के माध्यम से व्यवस्था चलती रहेगी। नौकरी पेशा लोगों के किसी महत्वपूर्ण कार्य हो जाने से कंपनी को फायदा होगा। पति-पत्नी के बीच सुखद संबंध रहेंगे। युवा वर्ग प्रेम संबंधों के प्रति मर्यादित रहें।

वृश्चिक राशि
प्रयास करने पर कोई रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। इसलिए आलस ना करें।पिछले कुछ समय से चल रही घरेलू समस्याओं का समाधान मिलने से माहौल सकारात्मक हो जाएगा, जिससे आप अपनी व्यक्तिगत गतिविधियों पर भी ध्यान दे पाएंगे। पड़ोसियों के साथ किसी भी समस्या को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। इससे संबंध मधुर बने रहेंगे। संतान के कैरियर संबंधी कार्यों में भागदौड़ की अधिकता रहेगी, परंतु अंत में यह भागदौड़ सार्थक भी साबित होगी। इस समय व्यवसाय में बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा जैसी स्थिति बनी रहेगी। साथ ही कार्यक्षेत्र में किसी कर्मचारी की वजह से भी तनाव उत्पन्न हो सकता है। परंतु शांति पूर्ण तरीके से समस्या का हल निकालें। नौकरी में मनोनुकूल कार्यभार मिलने से राहत मिलेगी। जीवनसाथी तथा परिवारजनों का पूर्ण सहयोग बना रहेगा, तथा आपसी संबंध भी खुशनुमा रहेंगे।

धनु राशि
आज कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। सभी कार्य मन मुताबिक तरीके से संपन्न भी हो जाएंगे, जिससे थकान के बावजूद खुशी मिलेगी। सामाजिक तथा राजनीतिक क्षेत्र में आपका रुझान रहेगा। खुद को उर्जा और आत्मविश्वास से लबरेज महसूस करेंगे। अप्रिय समाचार से मन व्यथित रहेगा। अपना मनोबल बनाकर रखें। भूमि, वाहन आदि से संबंधित ऋण लेने का प्लान बन सकता है। यह आपकी संपत्ति और समृद्धि में वृद्धि का कारण ही बनेगा इसलिए चिंता ना करें। व्यापार में प्रतिस्पर्धा के दौर में बहुत अधिक मेहनत और सावधानी की जरूरत है। इसलिए एक निश्चित रणनीति बनाकर काम करें। साझेदारी के व्यवसाय में पार्टनर के साथ संबंधों में कटुता ना आने दें। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। पति-पत्नी का आपसी तालमेल व सामंजस्य बहुत अच्छा बना रहेगा। विवाहेत्तर संबंधों से परहेज रखें।

मकर राशि
सकारात्मक ग्रह गोचर बना हुआ है। इस उचित समय का भरपूर सदुपयोग करें। रचनात्मक कार्यों तथा पठन-पाठन में भी रुचि बनी रहेगी। नई-नई जानकारियां भी हासिल होंगी। किसी भी अनिर्णय की स्थिति में वरिष्ठ सदस्यों का मार्गदर्शन लेना सहायक रहेगा। स्वभाव में समय अनुसार परिपक्वता लाना जरूरी है। किसी भी अनजान व्यक्ति से वार्तालाप करते समय अपने सीक्रेट शेयर ना करें। जोखिम भरे कार्यों से भी दूर रहें। क्योंकि नुकसान के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। व्यवसाय में गतिविधियां यथावत ही बनी रहेंगी। आप अपनी हिम्मत और आत्मविश्वास द्वारा कई उलझे हुए कार्यों को सुलझा लेंगे। इस समय ग्रह स्थिति व्यवसाय संबंधी नई संभावनाओं का भी निर्माण कर रही है। पारिवारिक तथा व्यावसायिक जीवन में उचित तालमेल व सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में कुछ समय देना जरूरी है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। तनाव का असर ब्लड प्रेशर पर पड़ सकता है, इसका ध्यान रखें।

कुंभ राशि
फोन कॉल के माध्यम से आपको कोई लाभदायक सूचना मिल सकती है, जो कि आपके भविष्य के लिए भी सहायक रहेगी। मीडिया तथा संपर्क सूत्रों संबंधी गतिविधियों में अपना ध्यान विशेष रूप से केंद्रित रखें। कुछ समय आध्यात्मिक क्षेत्र में भी व्यतीत करने से मानसिक सुकून बना रहेगा। किसी नजदीकी संबंधी या मित्र से वाद-विवाद होने जैसी स्थिति बन रही है। अपने गुस्से और आवेश पर नियंत्रण रखें। बेहतर होगा कि अपने व्यक्तिगत कार्यों में ही व्यस्तता बनाए रखें। कुछ समय बच्चों के साथ भी जरूर व्यतीत करें। व्यवसाय में निवेश करने की सोच रहे हैं तो तुरंत निर्णय लें। समय अनुकूल है, परंतु कारोबारी गतिविधियों में बहुत अधिक मेहनत तथा कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोग अपना काम सावधानीपूर्वक करें। फाइल वर्क में कोई गलती हो सकती हैं। पति-पत्नी में आपसी संबंध सौहार्दपूर्ण बने रहेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात के अवसर बनेंगे। सुस्ती और थकान की स्थिति रहेगी।

मीन राशि
आय बढ़ाने हेतु चल रहे प्रयासों में उचित सफलता मिलने की उम्मीद है। सुकून पाने के लिए कुछ समय खुद के लिए भी जरूर व्यतीत करें। आत्म अवलोकन करने से आपको कई समस्याओं का हल मिलेगा तथा मानसिक शांति भी अनुभव होगी।
दूसरों की सलाह पर ध्यान देने की बजाय अपने निर्णय को ही प्राथमिकता दें। किसी भी तरह की आवाजाही से परहेज रखें, क्योंकि इसमें समय और पैसा व्यर्थ होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। सामाजिक गतिविधियों में भी अपना योगदान अवश्य दें। कार्यक्षेत्र में आपकी व्यवस्थित कार्यप्रणाली रहेगी तथा कर्मचारियों का सहयोग काम की गति को और अधिक बढ़ाएगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए अभी स्थिति यथावत ही बनी रहेगी। बॉस तथा उच्चाधिकारियों के साथ किसी भी तरह की बहसबाजी में ना उलझें। पति-पत्नी घर की व्यवस्थाओं को लेकर सजग रहेंगे। किसी पुराने मित्र के मिलने से खुशनुमा यादें ताजा होंगी।