आज का राशिफल: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे……

ख़बर शेयर करें 👉

आज सोमवार 3 जनवरी 2022
मेष राशि

मन परेशान रहेगा, परन्तु शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आय में भी वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। कुछ समस्याएं परेशान कर सकती हैं। जिम्मेदारि‍यां बढ़ सकती हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है।

वृष राशि
शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के साधन विकसित हो सकते हैं। व्‍यर्थ के विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। तनाव से बचें।

मिथुन राशि
आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। कारोबार पर ध्यान दें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि
संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मन अशान्त रहेगा। मानसिक कठिनाइयां बढ़ सकती हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।

सिंह राशि
पठन-पाठन में रुचि रहेगी। किसी मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ सकती है। आय में कमी रहेगी। माता का सानिध्य मिलेगा। धन की कमी हो सकती है। आय में कठिनाइयां आ सकती हैं। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। खर्च अधिक रहेंगे।

कन्या राशि
मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। परिश्रम भी अधिक रहेगा। प्रसन्नता के भाव रहेंगे। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकता है।

तुला राशि
आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। बातचीत में संयत रहें। कारोबार में सुधार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी मित्र का भी सहयोग मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। माता का सानिध्य मिलेगा।

वृश्चिक राशि
आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। बातचीत में संयत रहे। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। पिता से धन प्राप्त हो सकता है। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे।

धनु राशि
अपनी भावनाओं को वश में रखें। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से बचें। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। मानसिक शान्ति रहेगी। भाइयों के सहयोग से कारोबार को गति मिल सकती है।

मकर राशि
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। लाभ के अवसर मिलेंगे। वाहन सुख में वृद्धि होगी। कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। सुस्‍वादु खानपान में रुचि बढ़ सकती है। मित्रों से भेंट होगी।

कुंभ राशि
आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। आय की स्थिति में सुधार होगा, परन्तु खर्चों में वृद्धि भी होगी। सेहत का ध्यान रखें। मानसिक तनाव हो सकता है। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। घर-परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। शैक्ष‍िक कार्यों में सफलता के योग है।

मीन राशि
आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। संतान को कष्ट हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिश्रम अधिक रहेगा। मन अशान्त रहेगा।