उत्तराखंड: यहां बड़ा हादसा टला , बाल बाल बचें 20 बस यात्री
अल्मोड़ा जिले में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जहां दिल्ली से गंगोलीहाट जा रही बस के कालीधार मोड़ के पास एकाएक अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई। जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि बस पेड़ से टकरा कर रूक गई।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली से गंगोलीहाट जा रही रोडवेज की बस संख्या यूके07पीए-3226 अल्मोड़ा से आगे चितई में कालीधार मोड़ के पास अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे उतर गई। यह देख यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इस बीच बस एकाएक पेड़ से टकरा कर रूक गई। जिससे यात्रियों ने राहत की सांस ली।

बताया जाता है कि बस में 20 यात्री सवार थे। हादसे का कारण बस के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। इस हादसे के बाद सभी यात्रियों को दूसरी बस से आगे की यात्रा के लिए रवाना किया गया। कुल मिलाकर चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल