उत्तराखंड: हाईस्कूल पास युवाओं के लिए अच्छी खबर, कल इस जिले मे लगेगा रोजगार मेला
अल्मोड़ा। नौकरी की तलाश कर रहे हाईस्कूल पास युवाओं के लिए अच्छी खबर है। आकाशवाणी स्थित मॉडल करियर सेंटर क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में 3 जनवरी 2024 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी आर के पंत ने बताया कि मारूति सुजुकी गुड़गांव कंपनी की ओर से ट्रेनी के 200 पदों के लिए एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
पंत ने बताया कि अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जो भी इच्छुक युवा रोजगार मेले में प्रतिभाग करना चाहता है वह 3 जनवरी 2024 यानि बुधवार को साढ़े 10 बजे अपने सभी शैक्षिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र व छाया प्रतियों, बायोडाटा व दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित हो सकते है

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना