उत्तराखंड: यहां छात्र संघ अध्यक्ष प्रत्याशी में खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, मचा हड़कंप
अल्मोड़ा। उत्तराखंड में छात्र संघ चुनाव की तैयारी कर रहे युवाओं को काफी बड़ा झटका लगा है जिसके पास से उत्तराखंड के गढ़वाल समेत कुमाऊं क्षेत्र में काफी जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिल रहा है एक ऐसे ही मामला आज उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र के अल्मोड़ा का सामने आया है, अल्मोड़ा में चौघानपाटा में प्रदर्शन के बीच टाइगर ग्रुप के छात्र संघ अध्यक्ष प्रत्याशी दीपक लोहनी ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। मौके पर कई छात्रों की चीख पुकार निकल पड़ी। आनन फानन में झुलसे छात्र को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
डॉक्टरों के अनुसार, दीपक लोहनी घटना में 15 से 20 फीसदी तक बर्न इंजरी है। छात्र के हाथ व पेट में इंजरी है। घटना के बाद जिला प्रशासन व पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। घटना के समय भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही। लेकिन पुलिस घटना को रोकने में नाकाम साबित हुई है। वहीं, दूसरी ओर एनएसयूआई के संभावित अध्यक्ष प्रत्याशी अमित बिष्ट ने प्रशासन को 48 घंटे पहले आत्मदाह की चेतावनी दी थी।
सोमवार को दोपहर करीब 1 बजे राहुल ने कई समर्थकों के साथ चौघानपाटा पहुंचकर आत्मदाह का प्रयास किया। लेकिन इससे पहले पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया था। पूरी पुलिस फोर्स जब अमित व उसके साथ अन्य समर्थकों को रोकने में लगी हुई थी। तभी अचानक टाइगर ग्रुप के दीपक लोहनी ने खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा दी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना