बागेश्वर: सरयू नदी में नहाते समय 15 साल का किशोर डूबा, पुलिस ने बरामद किया शव
बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में झटक्वाली के पास सरयू नदी में नहाने गए 15 साल के किशोर की डूब कर मौत हो गई. मृतक का नाम सौरभ सुनेरी पुत्र अर्जुन सिंह है. वहां, मौजूद दो अन्य किशोरों ने सौरभ को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वो सफल नहीं हो पाए.
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ भी टीम मौके पर पहुंची. करीब एक घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद एसडीआरएफ को सौरभ का शव मिला, जिसे उन्होंने स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया. पुलिस ने सौरभ का शव पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया.
कोतवाली पुलिस से मिली सूचना के मुताबिक, ग्वाड़ गांव के तीन युवक गुरुवार दोपहर को झटक्वाली पुल के पास सरयू में नहाने चले गए. इस दौरान 15 वर्षीय सौरभ नहाते समय नदी में डूबने लगा. सौरभ के दोनों साथियों ने उसे बचाने का भी प्रयास किया, लेकिन वो इसमें कामयाब नहीं हो पाए और खुद तैरकर बाहर आ गए. उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी. पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर सौरभ के शव को नदी से बरामद कर लिया.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश