बागेश्वर: यहां नदी में नहाने गए 4 लड़के डूबे, दो चचेरे भाइयों समेत तीन के शव बरामद, एक की तलाश जारी
बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर ज़िले के एक गांव में पर्थी नदी में नहाने गए चार किशोरों के डूब जाने से पूरे गांव में कोहराम मच गया. इन चारों किशोरों में से तीन की डूबने से मौत हो गई जबकि एक की तलाश सोमवार देर रात तक जारी रही.
मृतकों में चचेरे भाइयों समेत तीन की मौत की खबर आते ही गांव में मातम पसर गया. इनमें से तीन लड़के हल्द्वानी व बिंदुखत्ता से अपने गांव आए थे. यह हादसा कपकोट तहसील के गोगिना गांव में सोमवार शाम हुआ.
जानकारी के मुताबिक मृतक भाइयों में से एक के पिता एसओजी हल्द्वानी में तैनात हैं तो दूसरे के राजस्थान के कोटा में फौज में सेवारत हैं. बताया जा रहा है कि एक ही घर से लड़के नहाने के लिए पर्थी नदी की तरफ चले गए थे. उनके साथ एक अन्य स्थानीय लड़का भी नहाने के लिए गया था. नदी में चारों के डूब जाने से अफरातफरी मच गई. ग्रामीणों ने तीन किशोरों के शव पानी से बाहर निकाल लिये तो एक लड़के को प्रशासन की टीम खोज रही है.
डूबने वाले लड़कों में से तीन हल्द्वानी व बिंदुखत्ता के स्कूलों के छात्र हैं, जो छुट्टियों में घर आए थे. बागेश्वर के एसपी अमित श्रीवास्तव ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि एसडीआरएफ और मास्टर ट्रेनरों की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं. इधर, ज़िला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि मृतकों में 16 वर्षीय अभिषेक सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह रौतेला और 17 वर्षीय अजय सिंह पुत्र नारायण सिंह रौतेला चचेरे भाई थे.
सुयाल के मुताबिक त्रिलोक सिंह एसओजी हल्द्वानी में तैनात हैं, जबकि नारायण सिंह रौतेला राजस्थान में फौज में हैं. अभिषेक और अजय के अलावा 13 वर्षीय सुरेश सिंह उर्फ पंकज पुत्र दुर्गा सिंह का शव भी निकाल लिया गया, जबकि 16 वर्षीय विक्रम सिंह पुत्र नारायण सिंह का पता नहीं चल पाया. पुलिस और रेस्क्यू टीमें खोजबीन में लगी रहीं.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश