बागेश्वर : यहां खाई में गिरा वाहन, SDRF ने चलाया सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन, मृतकों के शव निकाले बाहर

ख़बर शेयर करें 👉

बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है यहां आज एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा इस हादसे में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि दो महिलाएं घायल हो गई। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

आज 08 दिसम्बर को जनपद नियंत्रण कक्ष बागेश्वर से एसडीआरएफ को सूचना प्राप्त हुई की रमाडी नामक स्थान के पास एक वाहन मैं सवारियों के खाई में गिरा हुआ है।उक्त सूचना पर एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम घटनास्थल कि वाहन वैगनआर कार(UA 04 E 4727) ,जो लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिरी है। वाहन में कुल 6 व्यक्ति सवार थे। एसडीआरएफ टीम के वहां पहुंचने से पूर्व ही उक्त वाहन में सवार एक महिला व बच्ची ( 1- ज्योति Dlo गंगा सिंह उम्र – 4 वर्ष (घायल) ग्राम – चेटानगढ़, 2-पुष्पा देवी w/o बलवत सिंह उम्र 32 वर्ष (घायल) ग्राम – चेटानगढ़) को स्थानीय लोगों द्वारा घायल अवस्था में निकालकर अस्पताल भेज दिया गया था।
एसडीआरएफ टीम द्वारा खाई से 01 पुरुष व 03 महिलाओं के शव को निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
1)दरपान सिंह S/O दान सिंह – उम्र 60 वर्ष ,ग्राम बिन्दुखत्ता
2) लाली देवी w/0 खुशाल सिंह उम्र – 55 वर्ष , ग्राम – चेटानगड
3) गोपुनी देवी w/O गोपाल सिंह उम्र- 62 वर्ष , ग्राम – चेटानगढ़
4) आनुली देवी w/O पान सिंह उम्र 50वर्ष, ग्राम- भनार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad