उत्तराखंड: यहां बोलोर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, चालक की मौत
बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में एक बोलोरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को खाई से बाहर निकाल कर शब का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील क्षेत्र के खड़लेख- भनार मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर वाहन चालक के शव को गहरी खाई से बाहर निकाला। मृतक की पहचान दिनेश चंद्र पुत्र बलवंत सिंह उम्र 26 निवासी भनार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश