उत्तराखंड : यहां पति ने चाकू से हमला कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, पुलिस जांच में जुटी
बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले के गरुड़ थाना क्षेत्र के बैजनाथ के गागरीगोल कस्बा निवासी अधेड़ गणेश जोशी ने अपनी पत्नी को रात में चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी गणेश जोशी को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार रात की है। गणेश जोशी S/O भैरब दत्त जोशी उम्र लगभग 35 वर्ष ग्राम मन्यूडा थाना बैजनाथ ने अपनी पत्नी श्रीमती गीता जोशी उम्र 30 वर्ष को शराब के नशे में मारपीट की गई उसके बाद चाकू से पेट मे हमला किया गया। सूचना मिलते ही एक घंटे बाद पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर मौके पर पहुंचे। जबकि थाना बैजनाथ पुलिस सीओ के आने के बाद घटनास्थल पर पहुंची।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश