उत्तराखंड : यहां ग्रामीण ने खुद ही काटा अपना गुप्तांग, हालत गंभीर,…..अस्पताल में भर्ती
बागेश्वर। अज्ञात कारणों के चलते एक ग्रामीण ने अपने हाथों से अपने गुप्तांग को काट दिया। उसे लहूलुहान व गम्भीरावस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फ़िलहाल ग्रामीण द्वारा अपने गुप्तांग काटने का फैसला क्यों लिया, चर्चा का विषय बना।
मिली जानकारी के अनुसार झिरौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भटखोला निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपना गुप्तांग काटने का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
डाक्टरों ने बताया कि भटखोला निवासी ग्रामीण 46 वर्षीय दिनेष चंद्र भट्ट ने अपने हाथों से गुप्तांग काट दिया। उन्हें लहू लुहान हालत मे जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल की चिकित्सक डा0 लता बोरा ने बताया कि मरीज की हालत स्थिर बनी हुई है। मामला सर्जन को रेफर किया गया है। सर्जन के चेकअप के बाद ही मरीज की असल स्थिति का पता लगाया जा सकता है। ग्रामीण ने गुप्तांग काटने का फैसला क्यों लिया यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत