उत्तराखंड : यहां कार खाई में गिरने से मां की हुई मौत, बेटे की हालत गंभीर
बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जनपद से दुःखद खबर सामने आ रही है। यहां एक ओल्टो कार घिंघारतोला सिरौली के निकट दुर्घटनाग्रस्त होकर 200-300 मीटर गहरी खाई गिरने से एक महिला की मौत हो गयी। वहीं पुत्र घायल हो गया। जिसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा मंगलवार की सांम घिंघरतोला सिरोली के नजदीक कार संख्या UK-05-1013 अनियंत्रित होकर लगभग ढाई सौ मीटर गहरी खाई में समा गई। हादसे के वक्त कार में मुसोली निवासी 28 वर्षीय हरीश पांडे व साठ वर्षीय मां कुंती देवी कार में थे। सांय लगभग साढ़े सात बजे कार के खाई में पलटने की आवाज सुनकर आसपासके ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।
सूचना के बाद मौके पर पहुचीं पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को खाई से बाहर निकाला गया। तब तक कुंती देवी दम तोड़ चुकी थीं। जबकि हरीश पांडे गंभीर रूप से घायल था। उसे 108 की मदद से जिला चिकित्सालय भेजा गया है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर शव विच्छेदन गृह भेज दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है ।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश