उत्तराखंड : यहां महिला को निवाला बनाने वाला तेंदुआ पिंजरे में हुआ कैद
बागेश्वर जिले के असों गांव में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ मंगलवार की रात पिंजड़े में कैद हो गया। जिसके बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि एक और तेंदुए की गांव के आसपास दस्तक बनी हुई है।
बागेश्वर जिले के काफलीगैर तहसील के असों गांव में बीते 29 जुलाई की सुबह तेंदुए ने 85 वर्षीय गाउली देवी को निवाला बना लिया था। वन विभाग की टीम रात-दिन गांव में बनी हुई थी। घटनास्थल के समीप ही तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाया था। चार जगहों पर ट्रैप कैमरे भी लगे थे। हालांकि तेंदुआ दो दिनों तक गांव में अलग-अलग स्थान पर दिखा, लेकिन पिंजड़े के समीप नहीं आया, लेकिन बीती रात वह पिंजड़े में कैद हो गया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश