उत्तराखंड: यहां जंगली सुअर ने महिला पर किया जानलेवा हमला, हायर सेंटर रेफर
बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में जंगली सूअर के हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी है। उन्होंने महिला का उपचार कराने और जंगली सूअरों से निजात दिलाने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार पुंगरघाटी के ग्राम पंचायत पड़ाई निवासी दीपा देवी पत्नी सुरेश सिंह गत सोमवार को पूर्वाह्न लगभग 11 बजे आशागाड़ गधेरे में घास काटने गई थी। उनके साथ गांव की अन्य महिलाएं भी थीं। पहले से झाड़ियों में छुपे सूअर ने उन पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। दीपा के हाथ, मुंह और गर्दन आदि जख्मी कर दिए। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर अन्य महिलाएं भी सावधान हो गई। उन्हें शोर मचाना शुरू कर दिया। दीपा को सूअर से छुड़ाने के लिए वह दौड़ पड़ी। उन्होंने अपनी जान की भी परवाह नहीं की। सूअर पर लाठी-डंडों और दरांती से वार करने शुरू कर दिए। बमुश्किल सूअर भागा। घायल दीपा को लहुलूहान हालत में ग्रामीण जिला अस्पताल लाए। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। परिजनों के अनुसार उसके शरीर में गंभीर घांव बन गए हैं। ग्राम प्रधान कमला देवी ने वन विभाग से मुआवजा और घायल का उपचार कराने की मांग की है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश