उत्तराखंड: यहां दवाई देने के बहाने घर में घुसकर किया रेप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
बागेश्वर। घर में घुसकर बलात्कार करने वाले आरोपी को थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा अभियोग पंजीकृत होने के महज 6 घण्टे में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को शनिवार जिला न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे अल्मोड़ा जेल भेज दिया गया है।
शुक्रवार को पीड़ित महिला के पति ने बागेश्वर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी कि कमल कांडपाल नाम का युवक दवाई देने के बहाने उसके घर आया और उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. युवक ने घटना का जिक्र करने पर पीड़िता को जाने से मारने की धमकी भी दी है. घटना के समय महिला घर पर अकेली थी. पीड़िता का पति किसी काम के सिलसिले में घर से बाहर गया था. पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा-376/506 में मुकदमा दर्ज किया। साथ ही पीड़ित का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण किया।
जिसके पश्चात मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोण्डे द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर अंकित कण्डारी के पर्यवेक्षण में उक्त अभियोग की विवेचक व.उ.नि. खष्टी बिष्ट द्वारा अभियोग पंजीकृत होने के महज 6 घन्टे के भीतर अभियुक्त कमल काण्डपाल पुत्र धर्मानन्द काण्डपाल निवासी गड़ियाचौरा कलियाबर्ग थाना कोतवाली बागेश्वर 32 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। शनिवार दिन में पुलिस अभियुक्त को जिला न्यायालय ले गई।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक