उत्तराखंड: यहां खाई में गिरी कार, SDRF ने 5 लोगों को सुरक्षित बचाया, एक लापता की तलाश जारी
चमोली। उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार देर रात चमोली जिले के जोशीमठ क्षेत्र में मारवाड़ी पुल के पास एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट जोशीमठ से उपनिरीक्षक कुलदीपक पांडे के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया। टीम ने त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाते हुए कार में सवार 5 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिनमें से 2 लोग हल्की चोटिल हुए हैं।
रेस्क्यू प्रभारी ने बताया कि वाहन में कुल 6 लोग सवार थे। इनमें से एक व्यक्ति अभी भी लापता है, जिसकी तलाश के लिए SDRF की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत