चमोली हादसा: सीएम धामी के निर्देश पर कड़ी कार्रवाई, दो अधिकारी निलंबित

ख़बर शेयर करें 👉

चमोली। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार चमोली हादसे के प्रकरण में जल संस्थान उत्तराखण्ड द्वारा एसटीपी का संचालन और रख-रखाव करने वाली फर्म के कार्यों के समुचित अनुश्रवण के लिए श्री हरदेव लाल, अपर सहायक अभियंता को निलंबित किया गया है। इसके साथ ही महाप्रबंधक उत्तराखण्ड पावर कॉर्पोरेशन लि. द्वारा श्री कुंदन सिंह रावत, प्रभारी अवर अभियंता विद्युत वितरणखण्ड गोपेश्वर को भी प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री धामी ने राजस्व उपनिरीक्षक तहसील चमोली के निर्देशानुसार सुपरवाइजर ज्वाइन्ट वेंचर कम्पनी एवं अन्य संबंधित विरूद्ध नमामि गंगे के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट पर विद्युत उपकरणों के संचालन में लापरवाही बरते जाने के संबंध में एफआईआर भी दर्ज कर दी है।

इस घटना में घायल हुए अन्य 5 लोगों को ऋषिकेश एम्स में भर्ती करने के लिए ऋषिकेश एम्स के लिए एयरलिफ्ट कर दिया गया है, ताकि उन्हें मानसिक दबाव से मुक्त किया जा सके और उच्च स्तरीय स्वास्थ्य जांच कराई जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad