चमोली में मलबे ने मचाई तबाही: 6 मकान ध्वस्त, 7 लोग लापता, बारिश से बढ़ा खतरा
उत्तराखंड में बारिश का कहर लगातार जारी है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद जनपद चमोली में भारी बारिश ने भयंकर तबाही मचा दी। नंदानगर क्षेत्र के कुंतरी गांव में बारिश से आए मलबे ने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार 6 मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस हादसे में 7 लोग लापता बताए जा रहे हैं, जबकि 2 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।
स्थानीय पुलिस, प्रशासन और ग्रामीण मौके पर राहत-बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। हालांकि भारी बारिश और मलबे के कारण राहत टीमों को घटनास्थल तक पहुँचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई लोग अपने घरों में फंसे हुए हैं और कुछ का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।
नंदानगर तहसील के धुर्मा गांव से भी नुकसान की खबरें आई हैं। यहां 4 से 5 मकानों को भारी क्षति पहुंची है, हालांकि अभी तक जनहानि की सूचना नहीं है। वहीं, मोक्ष नदी का जलस्तर बढ़ने से आस-पास के क्षेत्रों में खतरा और ज्यादा बढ़ गया है।
मंगलवार को भी उत्तराखंड के कई जिलों में बादल फटने और भारी वर्षा के चलते तबाही हुई थी। राजधानी देहरादून समेत विभिन्न स्थानों पर नदियों के उफान में इमारतें, सड़कें और पुल बह गए। इस आपदा में अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है, 16 लोग लापता हैं और करीब 900 लोग फंसे हुए बताए जा रहे हैं।
प्रदेश में मौसम विभाग ने प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत