चमोली में दर्दनाक हादसा: शादी से लौट रही कार गहरी खाई में गिरी, पांच लोगों की दर्दनाक मौत
चमोली। उत्तराखंड के चमोली में एक बड़े हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। शुक्रवार देर शाम करीब सात बजे चमोली जिले के बिरही-निजमूला मोटर मार्ग पर गाड़ी गांव के पास कोरेलधार में कार खाई में गिर गई। हादसे में पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई। ये सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे।
जानकारी के अनुसार, हादसा शाम करीब 7 बजे हुआ जब दशोली ब्लॉक के हरमनी गांव के पांच लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। बिरही-निजमुला मार्ग पर गांव के पास पहुंचते ही तेज बारिश के बीच कार फिसलकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन को सूचना दी।
तेज बारिश और आंधी-तूफान के कारण सूचना मिलने में करीब एक घंटे की देरी हुई। इसके बाद चमोली थाना पुलिस और SDRF की टीम जरूरी उपकरणों के साथ मौके के लिए रवाना हुई। भारी बारिश के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बताया जा रहा है कि हादसे में कार सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान और शवों को निकालने का काम जारी है। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत