उत्तराखंड: बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार दो युवकों की पत्थर गिरने से मौत
चमोली। उत्तराखंड से एक दुखद खबर सामने आई है। बुधवार शाम बदरीनाथ हाईवे पर विष्णुप्रयाग और गोविंदघाट के बीच पिनोला नामक स्थान पर हुए हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब बाइक सवार दो युवक टैया पुल के पास से गुजर रहे थे, तभी अचानक ऊपर से भारी पत्थर गिर पड़े।
मृतकों की पहचान हरियाणा के यमुनानगर जिले के जटलाना थाना क्षेत्र के रहने वाले सचिन कुमार (30) और रवि कुमार (26) के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया गया। बाइक हाईवे पर क्षतिग्रस्त हालत में मिली, जबकि दोनों युवक नीचे खाई में गिरे थे। उन्हें खाई से निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
यह इलाका लगातार भूस्खलन और चट्टानें गिरने की दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है। हादसे के बाद बदरीनाथ हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है और आगे की कार्रवाई जारी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश