उत्तराखंड: यहां गहरी खाई में गिरी कार, कार चालक की मौत, एक घायल
चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदानगर- भैंटी मोटरमार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, इस हादसे में कार चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कार सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर नंदानगर- भैंटी मोटरमार्ग पर कार संख्या यूके 11 बी- 2322 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी कार में 2 लोग सवार थे। जिनमें कर चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया। मृतक की शिनाख्त लक्ष्मण सिंह (32) पुत्र विक्रम सिंह निवासी बांजबगड़ घाट नंदानगर के रूप में हुई है। घायल कार सवार वीरेंद्र (40)पुत्र भगवान सिंह निवासी ग्राम भेंटी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है, वहीं शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश