Uttarakhand: यहां गहरी खाई में गिर टेंपो ट्रैवलर, एक महिला की मौत, सात लोग घायल
चमोली। जिले के नंदानगर (घाट) के कांडई गांव के निकट एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि वाहन टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर खाई में गिरा. सभी लोग पूजा कर अपने घर कांडई लौट रहे थे, तभी वाहन हादसे का शिकार हो गया. वहीं घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो वाहन संख्या UK-02-PA-0058 (टेंपो ट्रैवलर) सडक से 20-25 मीटर नीचे दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिसमें चालक सहित 12 लोग सवार थे। वाहन में सावर चार लोगों को कोई चोट नहीं आयी है, जिन्हें घटनास्थल से ही घर भेज दिया गया है। सात लोगों को चोटे आयी है जिन्हें 108 की माध्यम जिला चिकित्सालय गोपेश्वर लाया गया। जबकि एक महिला की मृत्यु हो गयी है।
घायलों में कन्हैया लाल पुत्र रैदास उम्र (59) वर्ष निवासी काण्डई तहसील घाट जनपद चमोली, बृजेश पुत्र कन्हैया लाल उमर (28) वर्ष पता उपरोक्त (चालक), अखिलेश कन्याल पुत्र आशाराम उम्र (51) वर्ष पता उपरोक्त, अभिषेक कन्याल पुत्र अखिलेश कन्याल उम्र (18) वर्ष पता उपरोक्त, रोहित पुत्र राजकुमार उम्र (18) वर्ष पता उपरोक्त, मोहित पुत्र राजकुमार उम्र (16) वर्ष पता उपरोक्त, संदीप पुत्र अनुसूया लाल उम्र (30) वर्ष शामिल हैं, दुर्घटना में लक्ष्मी देवी पत्नी कन्हैया लाल उम्र (50) वर्ष काण्डई तहसील घाट जनपद चमोली की मौत हुई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश