उत्तराखंड: यहां देर रात गहरी खाई में गिरी अल्टो कार,….दो लोगों की मौत, तीन घायल
चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले के बिरही निजमुला मोटर मार्ग पर गाड़ी गांव के समीप शनिवार की देर सांय एक अल्टो कार गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 घायल हो गए घायलों को उपचार के जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में भर्ती किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम गाडीगांव के समीप एक अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी सूचना मिलने पर कोतवाली चमोली से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर राजस्व पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की सहायता से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर अल्टो कार में सवार पांच व्यक्तियों को एंबुलेंस और निजी वाहनों से जिला चिकित्सालय गोपेश्वर लाया गया है।
बताया जा रहा है कि वाहन में सवार लोग पूजा करने के उपरांत अपने घर जोशीमठ की ओर जा रहे थे। हादसे में कर्ण सिंह पुत्र जगत सिंह निवासी करची जोशीमठ, देव सिंह पुत्र श्याम सिंह निवासी करची जोशीमठ की मौत हो गई है। जबकि गोविंद सिंह पुत्र जगत सिंह निवासी करची जोशीमठ, गंगा सिंह पुत्र गौर सिंह निवासी करची जोशीमठ, बलवीर सिंह पुत्र हुकुम सिंह निवासी करची जोशीमठ घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने बताया कि मृतकों के शव कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है तथा हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत