उत्तराखंड: यहां बोलेरो गाड़ी खाई में गिरी, तीन की मौत, 6 घायल
चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत जिले में रीठा डांडा मीडार मार्ग पर सोमवार शाम को कुलियाल गांव के चामी तोक के करीब एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वाहन में सवार 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए पीएचीसी रीठा साहिब लाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार बोलेरो वाहन संख्या यूके 04 टीए 4777 नानकमत्त्ता से बिनवाल गांव आ रहे रही थी। डांडा मीडार मार्ग पर डीली बैंड के समीप अनियंत्रित होकर वाहन लगभग दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में सवार चंद्रा देवी 85 पत्नी चिंतमणी निवासी चंद्रकोट बिनवाल गांव, मनोरथ 90 पुत्र आनदेव निवासी बिनवाल गांव खेतिया, पान सिंह परवाल 93पुत्र गणेश सिंह परवाल निवासी परेवा की मौके पर ही मौत हो गई। रंजीत सिंह 28 पुत्र हर प्रसाद निवासी उगनपुर बहेड़ी बरेली, डालचंद 33 वर्ष पुत्र दलीप सिंह उगनपुर बहेड़ी बरेली, गौरी थ्वाल 12पुत्री कृष्णा थ्वाल निवासी सनस्यू नैनीताल, पार्वती देवी 60 पत्नी रेवादत्त्त निवासी खनस्यू नैनीताल, भुवन चंद्र सनवाल 34 पुत्र नारायण दत्त निवासी खनस्यू नैनीताल, भुवन चंद्र गौला 36 पुत्र कृष्ण चंद्र गौला निवासी गोलडांडा गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्रामीण व पुलिस व राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने गंभीर स्प से घायलों को खाई से बहार निकाल कर प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी रीठा लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीएचसी पाटी रेफर कर दिया गया। सूचना के बाद पाटी के तहसीलदार हरीश नाथ गोस्वामी, रीठा साहिब के थानाध्यक्ष विपिन चंद्र जोशी ने मौके में पहुंचकर खाई से निकाला।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन: गूगल, जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा
आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम, गैस सिलेंडर से लेकर मोबाइल कॉल तक जानें क्या-क्या बदला?
आज का राशिफल 1 नवंबर 2026: रविवार को मेष से मीन तक इन 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें करियर, कारोबार और धन का हाल
दिल्ली में उत्तराखंड की लेखिका डॉ. कविता पांडेय की पुस्तक ‘अदम्या-असीम की ओर’ पर साहित्यिक परिचर्चा, शब्दों की शक्ति और कहानी कहने की कला पर हुआ मंथन
आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क