उत्तराखंड: यहां तीर्थयात्रियों की बाइक पर पहाड़ से गिरी चट्टान, दोनों की हुई दर्दनाक मौत
चमोली। गौचर-कर्णप्रयाग के मध्य गलनाऊं के समीप पहाड़ी से गिरे चट्टान की चपेट में आने से बदरीनाथ यात्रा कर लौट रहे हैदराबाद के दो मोटरसाइकिल सवार तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। शनिवार सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर हुए हादसे की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली मौके पर पहुंचे पुलिस-प्रशासन और एसडीआरएफ टीम ने घटना का जायजा लिया और राजमार्ग पर जेसीबी की मदद से चट्टान के नीचे बाइक के साथ दबे मृतकों को निकाल यातायात बहाल किया।
थाना प्रभारी कर्णप्रयाग देवेन्द्र सिह रावत ने बताया शनिवार की सुबह दूरभाष पर हादसे की खबर मिली कि बदरीनाथ हाईवे पर कर्णप्रयाग से गौचर के बीच चटवा पीपल के पास एक बुलेट मोटर साइकिल पर चट्टान गिरने से बदरीनाथ यात्रा से लौट रहे दो लोगों की मौके पर मौत हो गई है।
मौके पर पहुंचे पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने किसी तरह मृतकों के शव को चट्टान से निकाला और शवों को कर्णप्रयाग उपजिला चिकित्सालय की मोर्चरी पहुंचाया। थाना प्रभारी ने बताया निर्मल शाही उम्र 36 पुत्र रामकृष्ण और सत्य नारायण पुत्र धरा मल्लय्या उम्र 50 निवासी 132/ 48 /ए/1 स्कंदगिरी मंदिर सीतापहलमंडी, हैदराबाद की दबकर मौत हो गई है।
थाना प्रभारी ने बताया दो अलग-अलग बाइक पर चार लोग यात्रा कर वापस लौट रहे थे कि हादसा हो गया। साथ में चल रहे मृतक निर्मल का भाई और अन्य सवार इनसे आगे निकल गए थे। वह सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे और मृतकों की शिनाख्त की। दोनों मृतकों के पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को साथ में चल रहे उनके स्वजन और साथियों को सौप दिया जाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत